Rewa Loksabha Chunav 2024: रीवा लोकसभा सीट से 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, जनार्दन मिश्रा को मिला फूलगोभी चुनाव चिन्ह

रीवा लोकसभा सीट से 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित हो गया है

WhatsApp Group Join Now

Rewa Loksabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश की चर्चित लोकसभा सीट रीवा में कुल 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है. नाम वापसी की अवध समाप्त हो गई है ऐसे में रीवा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल के द्वारा 14 उम्मीदवारों की नाम की सूची जारी की गई है. जिसमें से निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं.

रीवा लोकसभा सीट से इस बार दो जनार्दन चुनाव लड़ रहे हैं एक को फूलगोभी तो वही दूसरे जनार्दन को भाजपा ने कमल निशान के साथ चुनाव मैदान में उतारा है. रीवा लोकसभा सीट पर दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान होगा और मतगणना की तारीख 4 जून निर्धारित की गई है.

ALSO READ: लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही, महिला शिक्षक से रिश्वत लेते प्रधान अध्यापक रंगे हाथों गिरफ्तार

रीवा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल के द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दल के उम्मीदवारों के रूप में तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है जिसमें से अभिषेक बुद्धसेन पटेल बहुजन समाज पार्टी (BSP) हाथी चुनाव चिन्ह, जनार्दन मिश्रा भारतीय जनता पार्टी (BJP) कमल चुनाव चिन्ह वही नीलम अभय मिश्रा इंडियन नेशनल कांग्रेस हाथ का पंजा चुनाव चिन्ह से उम्मीदवार हैं.

इसके साथ ही पंजीकृत राजनीतिक दल के रूप में देवेन्द्र सिंह सपाक्स पार्टी चुनाव चिन्ह झूला, रंजन गुप्ता राष्ट्रवादी भारत पार्टी चुनाव चिन्ह एयर कंडीशनर, राम गोपाल सिंह पीपल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) चुनाव चिन्ह फलों से युक्त टोकरी तथा विपिन सिंह पटेल राष्ट्रीय हिंद एकता पार्टी चुनाव चिन्ह आटो रिक्शा से उम्मीदवार हैं.

ALSO READ: एडवोकेट से पैसे लेते लोकायुक्त ने एसडीएम कार्यालय में पदस्थ बाबू को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

रीवा लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह हुआ आवंटित

रीवा लोकसभा सीट से 7 निर्दलीय प्रत्याशी भी अपना भाग्य आजमाने मैदान में उतर चुके हैं. जिन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं.

  1. अरूण तिवारी मिंटू चुनाव प्रतीक आलमारी.
  2. अरूणेन्द्र नारायण पाण्डेय चुनाव प्रतीक सेब.
  3. जनार्दन मिश्रा चुनाव प्रतीक फूलगोभी.
  4. दयाशंकर पाण्डेय चुनाव प्रतीक हीरा.
  5. प्रसन्नजीत सिंह चुनाव प्रतीक गन्ना किसान.
  6. इंजीनियर रामकुमार सोनी चुनाव प्रतीक चारपाई.
  7. रोशनलाल कोल चुनाव प्रतीक बाल्टी चुनाव मैदान में हैं.

ALSO READ: एमपी के प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देंगी सरकारी स्कूलें, 1415 स्कूलों का चयन मिलेगी यह सुविधाएँ

Exit mobile version