गंगाजल' स्टाइल में निकले भागलपुर SP पिस्टल निकाल कर दिया अपना परिचय

भागलपुर बिहार बिहार के भागलपुर sp गंगाजल स्टाइल में सिविल ड्रेस में बाइक से शहर में निकल गए वैसे तो वर्दी पुलिस की वालो की पहचान होती है, उनकी शान होती है। लेकिन अगर कोई अधिकारी मास्क और सर में हेलमेट लगा सिविल ड्रेस में बाइक से निकल जाए तो आम पब्लिक क्या, खुद पुलिसवाले […]

भागलपुर-sp
X




भागलपुर बिहार

बिहार के भागलपुर sp गंगाजल स्टाइल में सिविल ड्रेस में बाइक से शहर में निकल गए वैसे तो वर्दी पुलिस की वालो की पहचान होती है, उनकी शान होती है। लेकिन अगर कोई अधिकारी मास्क और सर में हेलमेट लगा सिविल ड्रेस में बाइक से निकल जाए तो आम पब्लिक क्या, खुद पुलिसवाले भी नही पहचान सकते। यह सीन गंगाजल पिक्चर की याद दिलाता है

भागलपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब सिविल ड्रेस में सिटी SP IPS पूरन झा एक पुलिसकर्मी को पीछे बैठा खुद बाइक चलाते हुए एक आम नागरिक की तरह शहर में निकल पड़े।उनका उद्देश्य लॉकडाउन का पालन करवाने में लगे पुलिसकर्मियों को देखना था। हालांकि, इस दौरान SP ने आराम फरमा रहे कॉन्सटेबल को ड्यूटी सिखाई और हुड़दंग कर रहे युवकों की बदतमीजी पर पिस्टल निकाल अपना परिचय दिया।

उसके बाद शेड के नीचे बैठे पुलिसकर्मियों को अपना परिचय दिया
मनाली चौक पर सबसे पहले उनकी नजर ड्यूटी के दौरान सुस्त पड़े जवान पर पड़ी। वहां एक महिला कांस्टेबल के साथ एक जवान सड़क किनारे बने शेड के नीचे बैठा था।




मैं हूं सिटी SP पूरण झा।

जब उन्होंने उस पुलिसकर्मी से पूछा कि यही ड्यूटी कर रहे हो, तो पुलिसकर्मी भी अनमने ढंग से जवाब दिया। इसे सुन पूरन झा तिलमिला उठे और भड़ककर कहने लगे- पता है तुम किससे बात कर रहे हो? तुम मुझे नहीं पहचानते हो? मैं हूं सिटी SP पूरण झा।

पूरण झा नाम सुनते ही पुलिसकर्मी के हाथ पांव फूलने लगे। वो अब परेशान होकर लगातार सैल्यूट ठोकने लगा। सिटी SP ने उस पुलिसकर्मी से नेम प्लेट और स्टार के बारे में पूछते हुए कहा कि वर्दी पहनने में शर्म आती है? वर्दी के पैसे नहीं मिलते हैं?

इसके बाद वहां मौजूद महिला कांस्टेबल की क्लास लगाई। कहा कि नौकरी कर रही हो या मोबाइल चला रही हो? दोनों जवानों को फटकार लगाते हुए वे आगे बढ़ गए।




हुड़दंग मचाते लड़कों को सबक सिखाया

इसके बाद वो बरारी थाना क्षेत्र के मायागंज मोहल्ला पहुंचे जहां कुछ लड़के हुड़दंग मचा रहे थे। इसे देख सिटी SP ने उन्हें सरकार द्वारा लागू कोविड-19 प्रोटोकॉल समझाने का प्रयास किया। लड़कों को यह अच्छा नहीं लगा और सिविल ड्रेस में पहुंचे अधिकारी से बद्तमीजी करने लगे। जब स्थिति गंभीर होने लगी तब पूरन झा को मजबूरन हाथ में पिस्टल निकाल एक बार फिर अपना परिचय देना पड़ा। तब जाकर सभी लड़के वहां से भागे।

लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहे हमारे चैनल चीखती आवाजें पर अपनी राय देने के लिए कमेंट करें

क्या आप ने यह खबर पढ़ी —

योग गुरु स्वामी रामदेव पर 1000 करोड़ का मुकदमा

आप तो मामा हो प्लीज़ मेरी हेल्प कर दो,पिता की एक आंख और जबड़ा निकालना पड़ा

Tags:
Next Story
Share it