शिवराज सरकार छिपा रही है कोरोना से मरने वालों के आंकड़े - कमलनाथ

भोपाल! कोरोना संक्रमण के बढते प्रकोप के चलते देश में जहा हाहाकार मचा हुआ है,वही प्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश मे कोरोना मरीजो के घटते क्रम के आकड़े पेश करने के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है।कमलनाथ ने कोरोना संक्रमण से हुई मौतों के आकड़ो को लेकर प्रदेश सरकार पर जुवानी […]

कमलनाथ
X

भोपाल! कोरोना संक्रमण के बढते प्रकोप के चलते देश में जहा हाहाकार मचा हुआ है,वही प्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश मे कोरोना मरीजो के घटते क्रम के आकड़े पेश करने के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है।कमलनाथ ने कोरोना संक्रमण से हुई मौतों के आकड़ो को लेकर प्रदेश सरकार पर जुवानी हमला बोला है। उन्होंने सरकार से माग किया है की कोरोना संक्रमण से हुई मौत पर परिवार वालों को 5 लाख रुपए की सहायता तत्काल दी जाय,

कलेक्टर छुपा रहे मौत के आंकड़े : कमलनाथ

 कमलनाथ
कमलनाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से कहा कि उन्होंने प्रदेश के कई जिलो से जानकारी जुटाई है। जो आकडे सामने आये है वे चौकाने बाले है,उन्होने ने बताया की मध्यप्रदेश में कोरोना से 1 लाख 202 मौतें हुई हैं।अभी यह आंकड़ा डेढ़ लाख भी ज्यादा हो सकता है।प्रदेश में केवल मार्च और अप्रैल महीने में ही 1 लाख 27 हजार मौतें हो चुकी है।इसमे 80 प्रतिशत मौतें जो सिर्फ कोरोना की वजह से हुई हैं!पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि कलेक्टर मौत के आंकड़े छुपा रहे हैं!पूर्व सीएम ने ब्लैक फंगस के उपचार में आयुष्मान योजना के तहत उपचार नहीं मिलने का आरोप भी लगाया।

मृत व्यक्ति के परिवार को 5 लाख की सहायता देनी चाहिए - कमलनाथ

कमलनाथ ने सरकार से कहा की कोरोना वायरस से मृतक ब्यक्ति के परिवार वालों को 5 लाख की सहायता देनी चाहिए!और आयुष्मान योजना के तहत कितने मरीजो को लाभ पहुंचाया गया इसका आंकड़ा भी सरकार को सार्वजनिक करना चाहिए, अंतिम मे उन्होने यह भी कहा कि भारत की पहचान अब बिदेशो में इंडिया कोरोना के नाम से हो गई है।

देश मे कोरोना महामारी के आंकड़े

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.54 लाख
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.52 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,142
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.62 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.30 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.95 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 29.20 लाख

बीते दिन रिकॉर्ड 20.66 लाख टेस्ट

(ICMR) भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस के लिए रिकॉर्ड 20 लाख 66 हजार 285 टेस्ट किए गए। यह एक दिन किए गए टेस्ट के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा आंकड़ा है। पहले 20 मई को 20.61 लाख टेस्ट किए गए थे। कुल 32 करोड़ 64 लाख 84 हजार 155 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

19 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

यह भी पढ़िए —

चाट के साथ कोरोना संक्रमण बाटने बाले चाट विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज

बघेली का यह गीत सोशल मीडिया में मचा रहा धूम, आप भी सुनिए यह गीत

Tags:
Next Story
Share it