प्रयागराज न्यूज़ : रेत में दबे शवों से हटाई गई राम नाम की चादर
प्रयागराज(UP) UP प्रयागराज में गंगा किनारे दफनाए गए शव एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गये है। पहले भी कई बार गंगा नदी में सव देखे जा चुके है चर्चा यह है कि नगर निगमकर्मी गंगा किनारे दफनाए गए इन शवों के ऊपर पड़ी रामनामी चादर और उनके आसपास लगाई गईं लकड़ियां को […]

प्रयागराज(UP)
UP प्रयागराज में गंगा किनारे दफनाए गए शव एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गये है। पहले भी कई बार गंगा नदी में सव देखे जा चुके है चर्चा यह है कि नगर निगमकर्मी गंगा किनारे दफनाए गए इन शवों के ऊपर पड़ी रामनामी चादर और उनके आसपास लगाई गईं लकड़ियां को हटा रहे हैं। जिसके सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो भी हैं। नगर निगम का कहना ही है कि तेज हवा से शव खुल गए थे क्यों के उनके उपर से रेत उड़ गई थी पर फिर से रेत डाली जा रही है। जिस पर राजनीति भी खूब हो रही है प्रियंका समेत कांग्रेस के नेताओं ने इसके लिए योगी सरकार की आलोचना की है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा

जीते जी ढंग से इलाज नहीं मिला। कितनों को सम्मान से अंतिम संस्कार नहीं मिला। सरकारी आंकड़ों में जगह नहीं मिली। अब कब्रों से रामनामी भी छीनी जा रही है। छवि चमकाने की चिंता में दुबली होती सरकार पाप करने पर उतारू है। ये कौन सा सफाई अभियान है? ये अनादर है मृतक का, धर्म का, मानवता का।'
कांग्रेस ने ट्वीट किया मोदी का भाषण
कांग्रेस ने भी अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें पीछे PM मोदी का भाषण चल रहा है और नीचे रेत में दफन किए गए शवों की कतारें हैं। स्क्रीन पर कोरोना से UP में मरने वालों के आंकड़े भी हैं। ट्वीट के साथ लिखा है, 'सच पर वार करके बीजेपी अपनी नाकामी को छिपाना चाहती है, जो संभव नहीं है। सच लाशों के रूप में तैर रहा है, रेत में दबा है और चिताओं में जल रहा है। प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारी से बचान चाहते हैं।'
बीवी श्रीनिवास ने ट्वीट करके योगी सरकार पर हमला बोला
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने ट्वीट करके योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने यही वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, 'किन शब्दों में इन दृश्यों को बयां करू पता नहीं, लेकिन जो हो रहा है वो कोई धर्म इजाजत नही देता। ये दुस्साहस मत कीजिये योगी जी, आज नहीं तो कल एक दिन सबकी बारी आनी है।' इस वीडियो में कुछ लोग रेत में दफन शवों पर से चादर हटाते दिख रहे हैं।
कोरोना की दूसरी लहर ने मचाया कोहराम
कोरोना की दूसरी लहर में महामारी की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हो गई , घटो पर लंबी लाइनें लगी थीं, इसके बाद खबरें आने लगीं कि गंगा किनारे इन शवों को दफनाया जा रहा है। कुछ जगहों पर जल प्रवाह भी किया गया। इसके पहले भी गंगा और यमुना नदी में दर्जनों शव मिले थे
क्या ये खबर पढ़ी आप ने
भीषण चक्रवाती तूफ़ान में बदल सकता है ‘यास’, मचा सकता है तबाही