bachapan ka pyaar mera bhool nahin jaana re आवाज़ सुकमा के सहदेव की
सोशल मीडिया में धूम मचाने वाला गाना जाने मेरी जानेमन बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे सॉन्ग को गाने वाले बच्चे की आवाज़ की पहचान सहदेव के रूप में हुई है इन दिनों सोशल मीडिया में बड़े प्लेटफार्म जैसे इंस्टाग्राम रील , यूट्यूब शॉर्ट्स वीडियो फेसबुक जैसे बड़े प्लेटफार्म में ट्रेंड करने वाला […]

सोशल मीडिया में धूम मचाने वाला गाना जाने मेरी जानेमन बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे सॉन्ग को गाने वाले बच्चे की आवाज़ की पहचान सहदेव के रूप में हुई है
इन दिनों सोशल मीडिया में बड़े प्लेटफार्म जैसे इंस्टाग्राम रील , यूट्यूब शॉर्ट्स वीडियो फेसबुक जैसे बड़े प्लेटफार्म में ट्रेंड करने वाला song bachapan ka pyaar mera bhool nahin jaana re इस आवाज़ ने सोशल मीडिया धूम मचाई हुई है वो आवाज़ है छत्तीसगढ़ के सुकमा के सहदेव की

"बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे" गाने वाले सहदेव को अब आया बदशाह का कॉल,, बॉलीवुड के बड़े बड़े सेलेब्रिटीज़ से लेकर देश भर के लोगों ने इंस्टाग्राम पर सहदेव दिरदो के गाने पर 12 हजार से ज्यादा बार रील्स बनाई है, और सहदेव को इस बात की खबर भी नहीं थी, सहदेव ने दो साल पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेंदलनार स्कूल में शिक्षक के कहने पर गाना रेकॉर्ड किया था और अब बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने सहदेव दिरदो को चंडीगढ़ मिलने बुलाया है। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बादशाह के साथ भी वो गाना गाएंगे, जिसके लिए सहदेव को बादशाह ने चंड़ीगढ़ बुलाया है।
दो साल पहले सहदेव ने गाया था गाना
सुकमा के छिंदगढ़ ब्लॉक का रहने वाला सहदेव अब बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ गाना गाएगा। दो साल पहले सहदेव का गाया गाना ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे…’ इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। लाखों लोग इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। साथ ही सहदेव के गाने पर लिप्सिंग करके वीडियो अपलोड कर रहे हैं। बॉलीवुड सिंगर बादशाह को जब सहदेव के बारे में पता चला तो उन्होंने उससे संपर्क किया। इसके बाद बादशाह ने सहदेव से वीडियो कॉल पर बात की।
बादशाह ने बच्चे से नाम पूछा। गांव के बारे में बात की। ट्रेंडिंग गाना भी सुना। इसके बाद बादशाह ने कहा कि मेरे साथ गाना गाओगे। सहदेव ने भी हामी भर दी। सहदेव को उन्होंने चंडीगढ़ बुलाया है। सुकमा से अपने परिजनों के साथ जल्द ही सहदेव चंडीगढ़ जाएगा। खबर है कि बादशाह सहदेव के साथ कोई सोलाे सॉन्ग शूट कर सकते हैं। ये सहदेव का गाया बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे सॉन्ग भी हो सकता है। बादशाह की क्रिएटिव इस पर काम जल्द ही शुरू कर सकती है।