महिंद्रा कंपनी के इंजन में मिली खराबी , कंपनी ने 600 गाड़ियों को बुलाया वापस
देश की मानी जानी व्हीकल मैनुफैक्चर कंपनी महिन्द्रा ने हाल ही मव अपनी 600 डीजल कारों को रिकॉल किया है। कंपनी ने जानकारी दी है की इनके इंजन में खराबी देखी गई जिसकी वजह कंपनी ने यह फैसला लिया है। इन वाहनों को कंपनी के नासिक प्लांट में 21 जून से 2 जुलाई 2021 के […]

देश की मानी जानी व्हीकल मैनुफैक्चर कंपनी महिन्द्रा ने हाल ही मव अपनी 600 डीजल कारों को रिकॉल किया है। कंपनी ने जानकारी दी है की इनके इंजन में खराबी देखी गई जिसकी वजह कंपनी ने यह फैसला लिया है। इन वाहनों को कंपनी के नासिक प्लांट में 21 जून से 2 जुलाई 2021 के बीच बनाया गया था। कंपनी की गाड़ी में इसके पहले थार मॉडल के डीजल वैरिएंट में खराबी मिली थी।
कंपनी इन कारों के खराब डीजल इंजनों की जांच करेगी और उन्हें बदलेगी। माना जा रहा है कि खराब फ्यूल की वजह से ये इंजन समय से पहले खराब हो गए। महिंद्रा ने यह नहीं बताया है कि ये खराबी कंपनी की कौन-कौन से मॉडल में आए हैं।

इंजन की फ्री में होगी मरम्मत
महिंद्रा का कहना है गाड़ियों की मरम्मत के लिए ग्राहकों से पैसा नहीं लिया जाएगा।कंपनी प्रभावित ग्राहकों से संपर्क करेगी और उन्हें इसकी जानकारी देगी।
पांचवी सबसे बड़ी कंपनी
महिंद्रा एंड महिंद्रा देश की पांचवीं सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता कंपनी है। यह इस समय अपने नासिक प्लांट में थार, स्कॉर्पियो, मराजो और XUV 300 जैसे यूटिलिटी व्हीकल्स बनाती है।
महिन्द्रा के नए मॉडल्स
पिछले ही हफ्ते, महिंद्रा ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी लेटेस्ट SUV बोलेरो नियो लॉन्च की है।, यह TUV300 SUV का अपडेटेड वर्जन है। महिंद्रा जल्द ही अपनी फ्लैगशिप लिस्टेड SUV XUV 500 के अपग्रेडेड वर्जन को एक नए अवतार में लॉन्च करने की तैयार में है, जिसका नाम XUV 700 है।
यह भी पढ़िए —
- rewa news – तेजरफ्तार mahindra XUV वाहन की ठोकर से बालक की मौत
- भारत में लो बजट स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी F22 लॉन्च , जानिए कीमत
- April 2021 में किस brand ने कितनी गाड़ियों को बेचा है आइये जानते है।
- Adhaar card में नाम पता सही करने का तरीका ,अब घर बैठे कर पाएंगे यह काम
- ola electric scooter ,सामने आया वीडियो टीजर, सिंगल चार्ज पर 150km तक दौड़ेगा