बिहार से ऑटो में सवार होकर मैहर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर से टक्कर

खबर मऊगंज थाना की जहाँ ऑटो और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत में आधा दर्जन घायल, उपचार के लिए लाया गया मऊगंज अस्पताल,डॉक्टरों ने किया रीवा रेफर,मऊगंज थाना के गाडा नदी के पास घटी घटना, सासाराम बिहार से मैहर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो को ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर […]

खबर मऊगंज थाना की जहाँ ऑटो और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत में आधा दर्जन घायल, उपचार के लिए लाया गया मऊगंज अस्पताल,डॉक्टरों ने किया रीवा रेफर,मऊगंज थाना के गाडा नदी के पास घटी घटना,

थाना मऊगंज
थाना मऊगंज

सासाराम बिहार से मैहर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो को ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मारकर ऑटो सवार आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया,यह घटना आज 5 जुलाई की दोपहर 2 बजे के लगभग मऊगंज थाना के गाडा नदी के पास घटी है,बताया जाता है की सासाराम बिहार के अलग अलग गांव से 12 लोग आटो मे सबार होकर सतना जिले के मैहर माँ सारदा का दर्शन करने निकले थे,




जैसे ही आज दोपहर 2 बजे के आसपास आटो गाडा नदी के पास पहुचा तो उल्टी साईड से आ रहे विना नंबर के ट्रैक्टर से भिडंत हो गई,स्थानीय लोगो ने कडी मसक्कत के बाद आटो मे फसे लोगो को बाहर निकाला,और 108 एंबुलेंस सहित पुलिस हंड्रेड डायल की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल मऊगंज लाया गया

घायलों में ऑटो चालक नेहाल आलम चेनारी सासाराम, किरण देवी सिंह पति कमल सिंह इंग्लिशपुर सासाराम बिहार,रीना देवी पति महेश्वर हाटा चिन्नरी बिहार, शिव कुमारी देवी पति रामामुनि सिंह डिबिया थाना कहारागर विहार, सीनू सिंह पिता कबर सिंह हाटा चेनारी विहार,चन्द्रवाला सिंह पिता कबर सिंह हाटा चेनारी बिहार,सहित कई अन्य घायल हुऐ है,जिसमे किरण देवी सिंह और चालक नेहाल आलम की हालत नाजुक बताई गई है,सभी घायलो को मऊगंज के डाक्टरो ने संजय गाधी अस्पताल रीवा के लिये रेफर कर दिये है,वही घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने टेक्टर को जप्त कर आटो को भी थाना मे खड़ा कराया है,




देखिये घटना का विडियो -

यह खबर भी पढ़िए —

Tags:
Next Story
Share it