रेंज रोवर इवोक लॉन्च ,7 एयरबैग और स्पीड के लिए 9 गियर से लैस
भारतीय ब्रांड टाटा मोटर्स की जगुआर और लैंड रोवर ब्रिटिश ब्रांड की लग्जरी व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। जगुआर लैंड रोवर ने अपनी नई लेटेस्ट कार अपडेटेड Evoque (इवोक) को शामिल कर दिया है। भारतीय बाजार में रेंज रोवर इवोक की कीमत की बात करें तो 2021 को 64.12 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च […]

भारतीय ब्रांड टाटा मोटर्स की जगुआर और लैंड रोवर ब्रिटिश ब्रांड की लग्जरी व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। जगुआर लैंड रोवर ने अपनी नई लेटेस्ट कार अपडेटेड Evoque (इवोक) को शामिल कर दिया है। भारतीय बाजार में रेंज रोवर इवोक की कीमत की बात करें तो 2021 को 64.12 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही भारतीय बाजार में नई रेंज रोवर इवोक ( new range rover evoque ) की डिलीवरी को शुरू कर दिया गया है !

बुकिंग और डिलीवरी की बात करें तो
new range rover evoque 2021 SUV की बुकिंग अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन हो गई है। देश में नई रेंज रोवर इवोक की डिलीवरी भी शुरू कर दी गई है अधिक जानकारी के किये वेबसाइट देखिये !
न्यू इवोक में नए और एडवांस फीचर्स
न्यू इवोक को पहली बार डीप गार्नेट और एबोनी कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। न्यू अपडेटेड SUV में पहली बार मिलने वाले फीचर्स में Pivi Pro (पिवी प्रो) इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। यह सिस्टम लैंड रोवर का अब तक का सबसे एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम है। दूसरे नए फीचर में 3D सराउंड कैमरा, PM 2.5 फिल्टर के साथ केबिन एयर आयोनाइजेशन, फोन सिग्नल बूस्टर के साथ वायरलेस डिवाइस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते है जो इस SUV को बेहतरीन बनाते है !
पिवी प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम

होम स्क्रीन को कस्टमाइज कर सकते हैं। आप नेविगेशन को स्मार्टफोन की तरह जूम इन जूम आउट भी कर सकते हैं। लैंड रोवर रिमोट ऐप से लॉकिंग सिस्टम मिलेगा। व्हीकल स्टेटस के बारे में पता चलेगा। बिना किसी चार्ज के पिवी प्रो के अपडेट मिलते रहेंगे।
न्यू इवोक का इंजन और पावर
इस लग्जरी SUV रेंज रोवर इवोक 2021 में नेक्स्ट जेनरेशन 4-सिलेंडर इंजेनियम डीजल इंजन और पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है। 2.0 लीटर पेट्रोल पर आर- डायनैमिक SE ट्रिम और 2.0 लीटर डीजल पावरट्रेन पर S ट्रिम में उपलब्ध है। 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन 184 KW का पावर और 365 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि 2.0 लीटर डीजल इंजन 150 KW का पावर और 430 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जो गाड़ी को अधिक पॉवर फुल बनता है !
SUV की अवेलबिलिटी
नई रेंज रोवर इवोक 2021 भारतीय कार बाजार में वोल्वो XC60 (शुरुआती कीमत 60.90 लाख रुपए एक्स शोरूम ) और मर्सिडीज GLC(शुरुआती कीमत 57.36 लाख रुपए एक्स शोरूम ) जैसी कारों को सीधी टक्कर देगी। जगुआर लैंड रोवर की देशभर में 28 आउटलेट्स हैं। कंपनी की कारें देश के 24 शहरों में अहमदाबाद, औरंगाबाद, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, गुड़गांव, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, कोच्चि, करनाल, लखनऊ, लुधियाना, मंगलौर, मुंबई, नोएडा, पुणे, रायपुर, विजयवाड़ा और सूरत में मिलेगी।
यह खबर भी पढ़िए —
- भारत में लो बजट स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी F22 लॉन्च , जानिए कीमत
- ola electric scooter ,सामने आया वीडियो टीजर, सिंगल चार्ज पर 150km तक दौड़ेगा
- एक बार चार्च करने पर 116 किलोमीटर तक चलेगी Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर
आप की कार के लिए बेहतरीन car accessories amazon पर