जंगली मशरूम की सब्जी खाने से दो दर्जन बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती,
हनुमना तहसील की ख़बरें : शाहपुर थाने के बिछरहटा गांव की घटना, मशरूम की सब्जी खाने से महिलाये सहित बच्चे सर्वाधिक बीमार , अस्पताल में जारी है उपचार रीवा। मशरूम की मसालेदार सब्जी खाने से दो दर्जन लोगों की हालत बिगड़ गई। उल्टी दस्त की शिकायत के बाद सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल […]
हनुमना तहसील की ख़बरें : शाहपुर थाने के बिछरहटा गांव की घटना, मशरूम की सब्जी खाने से महिलाये सहित बच्चे सर्वाधिक बीमार , अस्पताल में जारी है उपचार

रीवा। मशरूम की मसालेदार सब्जी खाने से दो दर्जन लोगों की हालत बिगड़ गई। उल्टी दस्त की शिकायत के बाद सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। बीमार लोगों में सर्वाधिक महिलाएं और बच्चे शामिल थे जिन्होंने सब्जी खाई थी। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। शाहपुर थाने के बिछरहटा गांव में रहने वाले कुछ बच्चे जंगल से बांस के पेड़ में लगे मशरूम को तोड़कर घर लाए थे, हनुमना तहसील की ख़बरें !
जिसकी महिलाओं ने मसालेदार सब्जी बनाई थी। घर के सदस्यों के साथ आसपास के अन्य लोगों ने भी इस सब्जी का सेवन किया था।देरशाम सब्जी खाने के बाद अचानक एक-एक करके उनकी हालत बिगड़ने लगी। सब्जी खाने वाले सभी लोगों को उल्टी व दस्त होने लगी जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।देर शाम तक करीब दो दर्जन लोग इसके शिकार हो गए। हालत बिगड़ती देख रात में परिजन द्वारा सभी को उपचार के लिए मऊगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,
जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत खतरे से बाहर है। फूड प्वाइजनिंग की वजह से उनकी हालत खराब हुई है जिनका इलाज चल रहा है।
ये हुए बीमार
मशरूम की सब्जी खाने से करीब 2 दर्जन लोगों की हालत खराब हो गई पीड़ितों में रागनी केवट 3 वर्ष, कविता केवट 25 वर्ष, गोविंद केवट 16 वर्ष, पंचबती केवट 22 वर्ष, दुर्गा केवट 3 वर्ष, लक्ष्मी केवट 7 वर्ष, अंसिता केवट 5, अरुणा देवी केवट 45 वर्ष, कंचन केवट 14 वर्ष, सुमित्री केवट 45 वर्ष, रेखा केवट 12 वर्ष, कलावती केवट 16 वर्ष, मकसूदन केवट 13 वर्ष, सुशीला केवट 38 वर्ष, आकांक्षा केवट 7 वर्ष, आचल केवट 14 वर्ष, आरती केवट 13 वर्ष, उर्मिला केवट 12 वर्ष, नीतू केवट 35 वर्ष शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़िए
- rewa news today : आरोपियों को पकड़ने गई लौर पुलिस पर हमला
- मऊगंज पुलिस की कार्यवाही : बस लूटने की योजना बनाते 8 आरोपी गिरफ्तार
- पन्नी ओभर ब्रिज मे महिला के साथ लूट, घायल महिला को लाया गया अस्पताल
- चिप्स और कुरकुरे से भरे कंटेनर में छिपा कर लाया जा रहा था 1 करोड़ का गांजा
- जनपद अध्यक्षा ने जीजा के खाते में भेज दी करोड़ों रुपए की सरकारी राशि
विज्ञापन —
