Janmashtami 2021: जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग,मनोकामना होगी पूरी
Janmashtami 2021: कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव है हिन्दू धर्म में इस पर्व का बड़ा ही महत्व है ! कृष्ण जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त 2021 को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता ये भी है कि कान्हा यानि भगवान […]

Janmashtami 2021: कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव है हिन्दू धर्म में इस पर्व का बड़ा ही महत्व है ! कृष्ण जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त 2021 को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता ये भी है कि कान्हा यानि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म इसी तिथि को रोहिणी नक्षत्र और वृष लग्न में मथुरा के यादव परिवार में हुआ था। यह पर्व भारत में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। साथ ही इस दिन मथुरा-वृंदावन को दुल्हन की तरह सजाया जाता है।

जन्माष्टमी के शुभ दिन में मंदिरों और घरों में लोग बाल गोपाल यानि श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आयोजन करते हैं।बाल गोपाल को सुन्दर झांकी में रक्खा जाता है और उनको बहुत ही सुन्दर तरीके से सजाया जाता है. उनके लिए पालकी भी सजाई जाती है। मान्यता ये भी है कि नि:संतान दंपत्ति को जन्माष्टी का व्रत रखने से संतान की प्राप्ति होती हैं। नि:संतान दंपत्ति संतान की कामना के लिए यह व्रत रखते हैं और बंसी वाले कान्हा को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं।
ज्योतिषीय मान्यता की बात करते है तो इस दिन आप को अपनी राशि के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को शृंगार करके उनको भोग लगान चाहिए इससे आप की मनोकामना पूर्ण होगी और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहेगा !
also read | janmashtami 2021, shri krishn image, greetings, quotes, status for friends and family
जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाइए कान्हा को भोग | Janmashtami 2021
- मेष राशि - इस राशि वाले व्यक्ति को भगवान श्रीकृष्ण को लाल रंग के कपडे से सजाना चाहिए और भगवान् की प्रिय माखन मिश्री का भोग लगाना चाहिए।
- वृषभ राशि - आप को जन्माष्टमी के शुभ दिन में मुरलीवाले को शुद्ध माखन का भोग लगाना चाहिए। और प्रशाद को ग्रहण करना चाहिए इससे भगवान आप की सारी परेशानियों को दूर कर देंगे।
- मिथुन राशि - मिथुन राशि के व्यक्ति को जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण भगवान को चंदन का तिलक करना और लाल रंग के कपडे से सजाना चाहिए उसके बाद उन्हें भोग में दही अर्पण करना चाहिए। और भगवान के सामने हाथ जोड़कर अपनी अर्जी लगाएं।
- कर्क राशि - इस राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण का सफेद वस्त्र से श्रृंगार करना चाहिए और फिर उन्हें दूध और केसर का भोग लगाना चाहिए।
- सिंह राशि - जन्माष्टमी के दिन सिंह राशि के लोगों को कान्हा जी का श्रृंगार गुलाबी रंग के कपड़ों से करना चाहिए। इसके बाद अष्टगंध का तिलक लगाना चाहिए। प्रसाद में उन्हें माखन-मिश्री चढ़ाएं।
- कन्या राशि - कन्या राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को हरे रंग के वस्त्रों से सजाएं। इसके बाद उन्हें मावे का भोग जरूर लगाएं।
- तुला राशि - तुला राशि के जातकों के जातकों को जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाएं और इसके बाद उन्हें घी का भोग लगाएं।
- वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लाल वस्त्र पहनाएं और साथ ही उन्हें माखन या दही जरूर चढ़ाएं।
- धनु राशि - धनु राशि के जातकों को जन्माष्टमी पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण को पीले वस्त्र पहनाने चाहिए। इसके बाद भगवान को प्रसाद भी पीले रंग से बनी मिठाई जरूर चढ़ाएं।
- मकर राशि - मकर राशि के जातकों को कान्हा जी को नीले वस्त्रों से श्रृंगार करना चाहिए और पूजा में उन्हें मिश्री का भोग लगाना चाहिए।
- कुंभ राशि - कुभ राशि के जातक जन्माष्टमी पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण को नीले रंग का वस्त्र पहनाएं। फिर कान्हा को बालूशाही का भोग लगाएं।
- मीन राशि - जन्माष्टमी पर मीन राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण को पीतांबरी वस्त्र और पीले ही रंग के कुंडल पहनाएं। फिर भोग में केसर और बर्फी चढ़ाएं।