न्यू टाटा टियागो NRG भारत में लॉन्च शुरुआती कीमत 6.57 लाख रुपए

Tata Motors ने अपनी All-New Crossover Hatchback Tiago NRG को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। टाटा कंपनी ने एक साल पहले Tiago Facelift के सामने आने के बाद NRG की पिछली जनरेशन को बंद कर दिया गया था। नई टियागो NRG टाटा की हैचबैक टियागो के फेसलिफ्ट वर्जन पर आधारित है। न्यू टाटा […]

Delhi Womens Commission Swati Maliwal
X

Tata Motors ने अपनी All-New Crossover Hatchback Tiago NRG को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। टाटा कंपनी ने एक साल पहले Tiago Facelift के सामने आने के बाद NRG की पिछली जनरेशन को बंद कर दिया गया था। नई टियागो NRG टाटा की हैचबैक टियागो के फेसलिफ्ट वर्जन पर आधारित है। न्यू टाटा टियागो NRG का लुक काफी शानदार है!




नया वर्जन चारों तरफ से बोल्ड क्लैडिंग और डुअल-टोन पेंट स्कीम के साथ दिया गया है। वहीं, स्टैंडर्ड टियागो के मुकाबले NRG का ग्राउंड क्लियरेंस भी ज्यादा है। जिससे आप ऑफ़ रोडिंग भी कर पाएंगे!

टाटा टियागो 2021 NRG की कीमत | Tata Tiago 2021 NRG Price In india

टाटा टियागो की कीमत शुरुआती एक्स-शोरूम में कीमत 6,57,400 रुपए है। वहीं, इसके ऑटोमैटिक वैरिएंट की शरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7,09,400 रुपए रक्खी गई है। आज से ये कार डीलर्स के पास मौजूद है और कस्टमर्स इसे खरीद सकते हैं। टाटा टियागो में चार कलर ऑप्शन मिलते है फॉरेस्टा ग्रीन, स्नो व्हाइट, फायर रेड और क्लाडी ग्रे !




2021 टाटा टियागो NRG के स्पेसिफिकेशन |2021 Tata Tiago Specifications

  • इसमें पुराने मॉडल की तरह ही इस मॉडल में भी 1.2-लीटर 3-सिलेंडर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 86PS की पावर और 113Nm का टार्क जनरेट करता है। कार में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी देखने को मिलेंगे।
  • कार के टॉप-एंड वैरिएंट में 7-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ हरमन कार्डन के बेहतरीन 8 स्पीकर्स मिलेंगे। ये इंफोटेनमेंट एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले दोनों को सपोर्ट करता है।
  • Tata Tiago NRG में पिछले NRG एडिशन के समान चारकोल ब्लैक इंटीरियर दिया है। कार को डुअल-टोन पेंट स्कीम में लॉन्च किया गया है।
  • स्टैंडर्ड टियागो की तुलना में कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 10mm ज्यादा है। टियागो NRG का ग्राउंड क्लियरेंस 181mm का होगा। जिससे आप ऑफ़ रोडिंग भी कर पाएंगे, कार में 15-इंच 'हाइपरस्टाइल व्हील्स' दिए हैं।

सेफ्टी के लिए 4 स्टार रेटिंग मिली | Safety Features in Tata Tiago NRG

इस कार में कीलेस एंट्री के साथ इंजन स्टार्ट करने के लिए पुश बटन के साथ रियर पार्किंग सेंसर और ऑटोफोल्ड ORVMs मिलेंगे। इसके स्टैंडर्ड वैरिएंट में सेफ्टी के लिए ABS, EBD और CSC के साथ डुअल फ्रंट बैग मिलते हैं। इस कार को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग मिली है।

यह खबर भी पढ़िए -

Tags:
Next Story
Share it