होली 2022 : आर्थिक स्थिति से उबरने के लिए होली पर करिए ये उपाय

होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. होली विशेष धार्मिक महत्व है. होली पर्व रंगों का ये त्योहार लोगों को दुश्मनी भुलाकर गले लगाने और प्रेम  की ओर प्रेरित करता है. ये त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. इस दिन शाम के समय लोग अपने परिवार और […]

होली 2022
X

होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. होली विशेष धार्मिक महत्व है. होली पर्व रंगों का ये त्योहार लोगों को दुश्मनी भुलाकर गले लगाने और प्रेम की ओर प्रेरित करता है. ये त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. इस दिन शाम के समय लोग अपने परिवार और आस पास के लोगो के साथ मिलकर होलिका का दहन करते है और अगले दिन एक दुसरे को रंग लगा कर गले मिलते है ! होली 2022 इस बार 17 मार्च के दिन मनाई जाएगी और 18 मार्च को रंग खेला जाएगा.

Holika Puja Time 2022
Holika Puja Time 2022

होली की धार्मिक मान्यता है कि इस दिन कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कुछ उपाय कर लिए जाएं, तो सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है. आइए जानते हैं होलिका दहन पर किन परेशानियों के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं.और कैसे किया जाता है !

ये भी पढ़िए : Holika Puja Time 2022 : ये है होलिका पूजन का शुभ मुहूर्त

होलिका दहन पर करें ये आसान उपाय

नौकरी-बिजनेस में लाभ नही मिलता तो क्या करें ?

होलिका दहन के दिन सुबह स्नान आदि के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें. फिर मां लक्ष्‍मी और भगवान विष्‍णु, राधा-कृष्‍ण की पूजा करें. शाम के समय एक नारियल लेकर परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर से वार दें और फिर उसे होलिका दहन की आग में डाल दें. ये उपाय पैसा के सारे रास्ते खोल देगा.

होली में पैसों की तंगी दूर करने के उपाय

हिंदू धर्म में दान को विशेष महत्व दिया गया है. खास मौकों पर दान करने से कई गुना ज्यादा फल मिलता है. होलिका दहन का दिन भी दान के लिहाज से बेहद खास माना जाता है. छोटी होली के दिन दान से पैसों की तंगी दूर होती है. यह उपाय आर्थिक समस्‍याओं से छुटकारा दिलाता है.

आर्थिक स्थिति से उबरने के लिए

अगर आप किसी आर्थिक संकट में फंस गए हैं, या आर्थिक समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं, तो होलिका दहन से पहले लकड़ी के ढेर की पूजा करके उसे मिठाई फल का भोग लगाएं. फिर होलिका दहन के समय गेहूं, मटर और चना आग में अर्पित करें. ये घर की महिलाएं करें तो मां लक्ष्मी खूब प्रसन्न होती हैं.

होली से सम्बंधित कुछ सवाल -

प्रश्न 1 इस वर्ष होली कब मनाई जायेगी ?

उत्तर - होली 2022 इस बार 17 मार्च के दिन मनाई जाएगी और 18 मार्च को रंग खेला जाएगा.

प्रश्न 2 होली के दिन लोग कौन-कौन से पकवान बनाते हैं ?

उत्तर - सभी राज्यों में होली के उपलक्ष में अलग-अलग तरह के पकवान (मावा पेड़े, घेवर, गुजिया, भजिया, मुंगौडी, कचोरी ) बनाये जाते हैं।

प्रश्न 2 होली क्यों मनाई जाती है ?

उत्तर - हिरण्यकशिपु की बहन होलिका को वरदान प्राप्त था कि वह आग में भस्म नहीं हो सकती। हिरण्यकशिपु ने आदेश दिया कि होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठे। आग में बैठने पर होलिका तो जल गई, पर प्रह्लाद बच गया। ईश्वर भक्त प्रह्लाद की याद में इस दिन होली जलाई जाती है। होली पर्व रंगों का ये त्योहार लोगों को दुश्मनी भुलाकर गले लगाने और प्रेम की ओर प्रेरित करता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि cheekhtiawazen.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

TAG : holi | holi 2022 date | holi party 2022 | holi festival 2022 | holi festival india

Tags:
Next Story
Share it