REWA NEWS : किशोरी को 70000 में खरीद कर ब्याह रचाने वाला गिरफ्तार
REWA NEWS : किशोरी को 70000 में खरीदकर उसके साथ ब्याह रचाने वाला वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पीड़िता के बरामद होने के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मामले में अभी एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। […]

REWA NEWS : किशोरी को 70000 में खरीदकर उसके साथ ब्याह रचाने वाला वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पीड़िता के बरामद होने के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मामले में अभी एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
REWA MAUGANJ थाना क्षेत्र से एक किशोरी 11 जनवरी 2018 को लापता हुई थी। उसे पुलिस ने 18 सितंबर 2022 को बरामद किया था। उक्त किशोरी ने अपने बयान में माया साकेत व गुलसेर अहमद द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने और दमोह जिले के मगरोन थाना अन्तर्गत गुढ़ा गांव निवासी विक्रम अहिरवार को 70 हजार में बेचने की जानकारी दी थी। आरोपी उसके साथ शादी कर लगातार पीड़िता के साथ बलात्कार कर रहा था। मामले में पीड़िता को खरीदने वाले आरोपी की लोकेशन पुलिस ने ट्रेस किया तो वह दमोह में मिला।
यह भी पढ़िए
- SKN PG COLLEGE MAUGANJ में कंप्यूटर की परीक्षा देते समय धराया मुन्ना भाई
- MP KA NAYA JILA : मध्यप्रदेश में बनने जा रहा है एक और नया जिला
- रीवा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2023 की आदर्श आचार संहिता प्रभावी
एसपी ने तत्काल एसआइ एलबी सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दमोह भेजी, जहां से घर में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले आई। उसके पड़ोस में आरोपिया माया साकेत की रिश्तेदारी थी जिससे उसका महिला से संपर्क हुआ। उसने शादी के लिए एक लड़की दिलाने की बात उससे की थी, जिसके बदले में पैसा देना भी तय हुआ था।
इस पर महिला ने उक्त पीड़िता का बहला फुसलाकर अपहरण किया और बाद में उसे आरोपी के हाथों सत्तर हजार में बेच दिया। आरोपी कुछ साल बाद पीड़िता को पुनः बेचने की फिराक में था जिस पर वह मौका पाकर भाग निकली और एक व्यक्ति के संपर्क में आई। इसकी मदद से वह अपने घर पहुंच पाई थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।