भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के सांसद का निधन राहुल गाँधी के साथ थे मौजूद
पंजाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (bharat Jodo Yatra) में जालंधर से कांग्रेस के जाने मने सांसद चौधरी संतोख सिंह (MP Chaudhary Santokh Singh heart attack) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। जब उन्हें हार्ट अटैक आया इसके बाद उन्हें तुरंत ही फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों […]

पंजाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (bharat Jodo Yatra) में जालंधर से कांग्रेस के जाने मने सांसद चौधरी संतोख सिंह (MP Chaudhary Santokh Singh heart attack) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। जब उन्हें हार्ट अटैक आया इसके बाद उन्हें तुरंत ही फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है उनकी मौत के बाद भारत जोड़ो यात्रा को जालंधर में ही रोक दिया गया है !
भारत जोड़ो यात्रा रोकने के बाद राहुल गाँधी उनको देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। अभी अस्पताल के बाहर कांग्रेसियों की भरी भीड़ लगी हुई है।
ALSO READ : सरकारी स्कूल की छात्रा से लेकर सीएसपी बनने तक का सफर CSP SHIVALI CHATURVEDI
ये है पूरा मामला : शनिवार सुबह यात्रा लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। यात्रा के साथ ही 76 साल के संतोख जो वर्तमान में सांसद है राहुल से कुछ दूरी पर चल रहे थे। यात्रा में शामिल कांग्रेसियों के अनुसार सुबह 8.45 बजे उन्हें बैचेनी हुई। वे रुक गए और वहीं बैठ गए। लोगों ने उन्हें उठाया। जिसके बाद (Chaudhary Santokh Singh heart attack) उनको हार्ट अटैक आया !
भारत जोड़ो यात्रा अभी यात्रा कहां है : राहुल गांधी फिल्लौर के भटि्टयां तक यात्रा को ले गए। इसके बाद जैसे ही खबर मिली की Chaudhary Santokh Singh को heart attack आया है वैसे ही , यात्रा को रोक दिया गया। राहुल गांधी कुछ देर बाद कार में कुछ कांग्रेसी नेताओं के साथ अस्पताल रवाना हो गए हैं। सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन पर राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए दुख व्यक्त किया है
श्री संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं।
वो ज़मीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया।
शोकसंतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। pic.twitter.com/1osKsVMugp
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 14, 2023
ALSO READ : AAJ KA SUVICHAR IN HINDI आज का सर्वश्रेष्ठ सुविचार हिन्दी में