MP NAGARIYA NIKAY ELECTION RESULT 2023 :19 नगरी निकायों में चुनाव संपन्न

MP NAGARIYA NIKAY ELECTION RESULT 2023 : मध्य प्रदेश के 19 नगरी निकायों में संपन्न हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है, जिसके रुझान भी आने लगे हैं,अनूपपुर जिले के जैतहरी नगर परिषद के परिणाम घोषित हो गये है,यहां किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है! घोषित चुनाव परिणामों में 7 सीटों पर […]

MP NAGARIYA NIKAY ELECTION RESULT 2023
X

MP NAGARIYA NIKAY ELECTION RESULT 2023 : मध्य प्रदेश के 19 नगरी निकायों में संपन्न हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है, जिसके रुझान भी आने लगे हैं,अनूपपुर जिले के जैतहरी नगर परिषद के परिणाम घोषित हो गये है,यहां किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है! घोषित चुनाव परिणामों में 7 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है,जबकी 6 सीट कांग्रेस के खाते में गई है,वही 2 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल किया है! जैतहरी नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेश भाजपा दोनों ने पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा था ! यह चुनाव दोनों दलों के लिए महत्वपूर्ण था,क्योंकि मध्यप्रदेश में 8 माह बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं!


ALSO READ : पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहां चुनाव के बाद पुलिस और अधिकारियों से लेंगे हम हिसाब


MP NAGARIYA NIKAY ELECTION RESULT 2023

  • मनावर नगर पालिका के 15 वार्डो मे संपन्न हुऐ पार्षद पद के चुनाव परिणाम भी घोषित हो गए हैं ! जिसमें भाजपा के 9 पार्षद और कांग्रेस के 6 पार्षदो ने जीत दर्ज कराई है!
  • सेंधवा नगर पालिका मे कुल 24 वार्ड है, जिसके परिणाम भी सामने आ चुके हैं, सेंधवा नगर पालिका में भाजपा ने कब्जा जमा लिया है, यहां 19 पर भाजपा और 5 पर कांग्रेस प्रत्याशी विजई घोषित हुए हैं!
  • पलसूद नगर परिषद के 15 बड़ों के संपन्न हुए चुनाव परिणाम भी सामने आ चुके हैं ,जिसमें 7 पर कांग्रेस 4 पर भाजपा और चार निर्दलीय प्रत्याशी विजई घोषित हुए हैं, यहां भाजपा को करारा झटका लगा है!
  • पानसेमल नगर परिषद मे कुल 15 वार्ड है यहां के चुनाव परिणाम में 10 पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस जबकि 2 बड़ों से निर्दलीय प्रत्याशी विजई हुए हैं
  • खेतिया नगर परिषद कुल 15 वार्ड जहा 10 पर भाजपा और 4 पर कांग्रेस वही एक पर निर्दलीय प्रत्याशी विजई हुऐ है!
  • धरमपुरी नगर परिषद में कुल 15 वार्ड 9 पर कांग्रेस 5 पर भाजपा और 1 निर्दलीय प्रत्याशी।कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल,निकाल रहे है विजय जुलूस।वही नगर परिषद में परिषद बंनाने का नगर भाजपा अध्य्क्ष राकेश कुमरावत ने किया दावा।

ALSO READ : PM Kisan Samman Nidhi 13 Installment Date 2023 : इस दिन आएगा खाते में पैसा


Tags:
Next Story
Share it