मऊगंज पुलिस थानो की शोभा बढ़ा रहा महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क

दुष्कर्म सहित छेड़छाड़ की फरियादियों को पुलिस कर्मचारियों के सामने फरियाद सुनाते वक्त झेलना पड़ता है शर्मिंदगी MP/ रीवा जिले के शहर सहित देहात थानों मे शासन द्वारा लाखों रुपए खर्च कर महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क की स्थापना की गई थी,जहां शुरुआती दौर में उपनिरीक्षक स्तर के महिला पुलिस अधिकारी की यहा तैनाती हुई, कुछ […]

मऊगंज पुलिस थानो की शोभा बढ़ा रहा महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क
X

दुष्कर्म सहित छेड़छाड़ की फरियादियों को पुलिस कर्मचारियों के सामने फरियाद सुनाते वक्त झेलना पड़ता है शर्मिंदगी

mauganj
mauganj

MP/ रीवा जिले के शहर सहित देहात थानों मे शासन द्वारा लाखों रुपए खर्च कर महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क की स्थापना की गई थी,जहां शुरुआती दौर में उपनिरीक्षक स्तर के महिला पुलिस अधिकारी की यहा तैनाती हुई, कुछ दिन तक काम काज ठीक-ठाक चलता रहा,पर महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क थानो मे पदस्थ ज्यादातर महिला अधिकारियों ने अपनी पदस्थापना शहरी थाना क्षेत्रों में करा लिये!जिससे महिलाओ को त्वरित न्याय देने के लिए बनाए गए देहात क्षेत्रो के ज्यादातर महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क थानो में अब ताला लटक रहा है!

रीवा शहर के सिटी कोतबाली थाना को छोड़ दें तो जिले का सबसे बड़ा मऊगंज थाना माना जाता है,यह आबादी सहित क्षेत्रफल के हिसाब से भी अन्य थानों से बड़ा है,अगर पुलिस रोजनामचा की ओर नजर डालें तो यहा महिला संबंधित अपराधो की संख्या भी अन्य थानों से ज्यादा घटित हो रही है,पर दुर्भाग्य की बात है यहां कोई महिला पुलिस अधिकारी की पदस्थापना नहीं है!जिससे छेड़छाड़ सहित दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं को पुलिस कर्मियों के सामने घटना बताते समय लज्जित होना पड़ रहा है!


ALSO READ : MP KA NAYA JILA : मध्यप्रदेश में बनने जा रहा है एक और नया जिला


मऊगंज अनुभाग अंतर्गत मऊगंज,हनुमना ,नईगढी सहित शाहपुर ये चार थाना आते हैं,पर नईगढ़ी थाना छोड़कर किसी भी थाना में महिलाओं की फरियाद सुनने वाली महिला अधिकारी नही है,इन थानो मे बने महिला उर्जा हेल्फ डेस्क जहा बरसो से ताला लटक रहा है! जबकि अगर शहरी थानों की बात की जाए तो हर थानों में 2 से ज्यादा महिला उप निरीक्षकों की पदस्थापना है, पर कोई भी महिला उपनिरीक्षक देहात के थानों में आना नही चाहती,जिले में बैठे आला अधिकारियों को सब मालूम है,पर महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क थानों में पदस्थापना क्यों नहीं हो रही यह बात समझ से परे है!

भाषणो तक सीमित है महिलाओं की त्वरित न्याय

महिला सुरक्षा पर सीएम शिवराज सिंह से लेकर पुलिस अधिकारियों के लच्छेदार भाषण अक्सर सुनने को मिलते हैं, महिला ऊर्जा हेल्प डेक्स थानों का भी भाषणों में जिक्र होता है,कहा जाता है की महिलाओं को त्वरित न्याय के लिए इन थानों की स्थापना की गई है,जहां महिलाओं की फरियाद सुनने एवं त्वरित न्याय के लिए महिला अधिकारी पदस्थ है!अगर रीवा जिले के मऊगंज,हनुमना,शाहपुर थानों का निरीक्षण कर सच्चाई देखा जाए तो यहां महिला अधिकारियों के अभाव में महिला ऊर्जा हेल्प डेक्स थानो में ताला लटक रहा है,अब कैसे माना जाए कि यहां महिला फरियादियों को त्वरित न्याय मिल रही है! कई बार तो देखा जाता है कि महिला अधिकारियों के इंतजार में फरियादियों को कई घंटों थाने में बैठना पड़ता है!

Tags:
Next Story
Share it