Rewa News: रीवा नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, रानीतालाब मंदिर क्षेत्र में बुलडोजर एक्शन, 18 मकान ध्वस्त
रीवा शहर के रानीतालाब मंदिर क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे अवैध कब्जों पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की. नगरनिगम की उडनदस्ता टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से 17 कच्चे और एक पक्के मकान को हटाया. प्रशासन के अनुसार यह कदम तालाब के सौंदर्यीकरण और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.

Rewa News: रीवा नगर निगम की उडनदस्ता टीम ने शहर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित रानीतालाब मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लंबे समय से बने अवैध निर्माणों को हटाया. प्रशासन की ओर से चलाए गए इस अभियान में जेसीबी मशीन की सहायता से तालाब की मेढ़ और आसपास बने 17 कच्चे मकान और एक पक्का मकान गिरा दिया गया.
अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई तालाब के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से की गई. निगम की उड़नदस्ता टीम की निगरानी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. कार्रवाई के दौरान कई लोगों के कच्चे मकानों को हटाया गया, जिनमें संपत्ति कोल, तिलकधारी उर्फ ललवा, लोली कोल, विरेंद्र, संतोष और रमेश सहित अन्य लोगों के नाम शामिल बताए गए हैं.
नगर निगम ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था भी की है. उन्हें जनभागीदारी योजना के तहत बने भवनों में स्थानांतरित किया गया और उनके सामान को भी निगम कर्मचारियों की मदद से वहां पहुंचाया गया.
तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए हटाया गया अतिक्रमण
Rewa नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि रानीतालाब क्षेत्र शहर के महत्वपूर्ण स्थलों में शामिल है. तालाब के आसपास अवैध कब्जों के कारण क्षेत्र की साफ-सफाई और विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे. इसी कारण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई ताकि तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा सके और आसपास रहने वाले लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके.
कॉलोनी में सुविधाएं बढ़ाने की भी योजना-Rewa News
प्रशासन के अनुसार अतिक्रमण हटाने के साथ ही संबंधित कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी योजना है. इससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी. कार्रवाई के दौरान सहायक यंत्री और अतिक्रमण प्रभारी राजेश चतुर्वेदी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे.
Mauganj News: मऊगंज एसपी दिलीप सोनी की बड़ी कार्यवाही, नईगढ़ी थाना प्रभारी लाइन हाजिर





