President Draupadi Murmu in Bhopal : आज भोपाल आ रही है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
President Draupadi Murmu आज भोपाल आ रही है इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए 1500 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है, और bhopal के कई मार्गों को परिवर्तित भी कर दिया गया है

President Draupadi Murmu in Bhopal : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आ रही है जहां वह सातवें अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ करने जा रही है इस सम्मेलन में कुल 15 देशों की 350 से ज्यादा विद्वान पहुंचेंगे इसके साथ ही 5 देशों के संस्कृति मंत्री भी शामिल रहेंगे.
इस दौरान भोपाल में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री उषा ठाकुर और सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ नीरज गुप्ता भी उपस्थित रहेंगी.
यह कार्यक्रम दोपहर 12:20 से कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में शुरू होगा, सम्मेलन में भूटान, मंगोलिया, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन, रूस, मॉरीशस, वियतनाम, नेपाल, दक्षिण, कोरिया जैसे कई अन्य देश शामिल होंगे
इस कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए भोपाल शहर में सुरक्षा व्यवस्था नहीं कड़ी कर दी गई है और सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक भोपाल शहर की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में 1500 से ज्यादा जवानों को तैनात कर दिया गया है
इसके साथ ही दो पहिया चार पहिया लोक परिवहन वाहनों का 11:00 बजे से लेकर दोपहर के 2:00 बजे तक रोशनपुरा चौराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, मछली घर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा तक आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा, जो छात्र 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा देने जा रहे हैं उनके लिए कोई रुकावट नहीं रहेगी.