BEST: मुंबई की आईकॉनिक बस पर लगा विराम, जानिए आखिर क्यों
मुंबई की पहचान कही जाने वाली बेस्ट डबल डेकर बसों में लगा विराम नम आंखों से लोगों ने दी आखिरी विदाई आनंद महिंद्रा ने भावुक होकर किया ट्वीट

Best Bus: जैसा कि आप सभी जानते हैं जब कहीं मुंबई का नाम सामने आता है तो हमेशा दिमाग में डबल डेकर बस का भी चित्र बनकर सामने आता है मुंबई और डबल डेकर बस का एक गहरा ही नाता है। जो 80 साल से लगातार मुंबई के लोगों की सेवा में तत्पर रही है इन बसों को आपने कई बार मुंबई में बनी फिल्मों में देखा होगा बहुत सारे गाने इन बसों पर बनाए गए हैं अगर मुंबई का कोई वीडियो सामने आता है तो कहीं ना कहीं यह बसें आपको उन वीडियो में दिख जाया करती थी लेकिन आज उनकी यात्रा में विराम लग गया है और आज इन बसों की भावनात्मक विदाई की गई।
विस्तार
BEST द्वारा संचालित लाल डबल डेकर बस मुंबई शहर की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। मुंबई में इन बसों की शुरुआत भारत को अंग्रेजों से आजादी मिलने से पहले ही हुई थी। डबल डेकर बसों का योगदान कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में रहा है और साथ ये बसें लाखों लोगों की बचपन की यादों हिस्सा रही है।
मुंबई में बनी कई फिल्मों में इन बसों का कहीं ना कहीं योगदान रहा है किसी न किसी वीडियो में यह बसें चलती हुई दिखाई दे दिया करती थी मुंबई में लगभग 900 ऐसी डीजल से चलने वाली डबल डेकर बसें थी जो शहर में अपने दौर में चलती थी बाद में कुछ दिक्कतों और कई वजहों से इन बसों की संख्या धीरे-धीरे कम हो गई।
मुंबई शहर में अब सिर्फ नई इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसों को चलाया जाएगा विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनमें से 25 पहले से ही चालू है। कई यात्री समूह हूं और लोगों ने इन बसों को संरक्षित करने की मांग की है।
महिंद्रा ने भी भावुक होकर एक ट्वीट किया है उनके स्ट्रीट से पता चल रहा है कि इस बस से उनकी बचपन की यादें जुड़ी हुई है।