Damodar Yadav News : ‘बहुजन समाज के लोग सरहदों की रक्षा करते हैं’ दामोदर यादव का बयान वायरल

Damodar Yadav News: अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव का एक बयान फिर से चर्चा में है। दरअसल पूर्व विधायक आरडी प्रजापति सहित बहुजन नेताओं के साथ दामोदर यादव सागर जिले के बंडा पहुंचे जहां उन्होंने शहीद राजेश यादव के स्मारक पर माल्यार्पण किया और इसी दौरान बहुजन समाज के लोगों से विशेष अपील की थी।
बहुजन समाज के लोग सरहदों की रक्षा करते हैं – Damodar Yadav
आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव ने माल्यार्पण के बाद कहा कि सरहदों की रक्षा यादव समाज के लोग करते हैं गुर्जर समाज के लोग करते हैं, अहिरवार-जाटव और तमाम बहुजन समाज के लोग करते हैं। जब बहुजन समाज के लोग देश के सरहदों की रक्षा कर सकते हैं तो वह देश के अंदर अपने अधिकारों की रक्षा क्यों नहीं कर सकते.?
ALSO READ: Lalitpur Singrauli Railway Line Project: 2028 तक पूरा होगा काम, विंध्य को मिलेगी नई रेल कनेक्टिविटी
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
दामोदर यादव (Damodar Yadav) के इस बयान से सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है, दरअसल दामोदर यादव ने अपने इस कथन में सिर्फ बहुजन समाज के लोगों का ही जिक्र किया। जिसके बाद सवर्ण समाज के लोग यह कह रहे हैं कि क्या शहीद होने वाले सिर्फ बहुजन समाज के लोग हैं क्या सवर्ण समाज के लोग देश की रक्षा नहीं कर रहे हैं।






2 Comments