Dhanteras Muhurat, Puja Vidhi 2023: धनतेरस में इस वर्ष बन रहा बेहद ही खास योग इस तरह से पूजा करने वालों के घर में नहीं होगी पैसों की कमी

Dhanteras Puja Muhurat 2023, Dhanteras Par Kya Kharidna Chahiye: धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त इस वर्ष बन रहा बेहद ही खास योग इस तरह से करनी होगी पूजा, आईए जानते हैं धनतेरस पूजा विधि शुभ मुहूर्त और महत्व

Dhanteras Muhurat, Puja Vidhi 2023: धनतेरस में इस वर्ष बन रहा बेहद ही खास योग इस तरह से पूजा करने वालों के घर में नहीं होगी पैसों की कमी
X

Dhanteras Muhurat, Puja Vidhi 2023: धनतेरस का त्यौहार इस वर्ष 10 नवंबर 2023 को मनाया जा रहा है हिंदू पंचांग के अनुसार यह त्यौहार कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है धनतेरस की शुरुआत 10 नवंबर 11:45 से शुरू होकर अगले दिन 11 नवंबर 1:13 तक रहेगी. इस वर्ष आपको एक और दिन पूजा करने के लिए मिलेगा. मान्यता है की धन तेरस के दिन विधि विधान से पूजा करने वालो के घर में कभी धन की कमी नही होती. उसके माध्यम से हम धनतेरस पूजा मुहूर्त, धनतेरस की खरीदारी और धनतेरस के महत्व के बारे में जानेंगे.

धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त | Dhanteras Puja Muhurat 2023

हिंदू पंचांग के मुताबिक वर्ष 2023 में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त (Dhanteras Muhura) शाम को 5:26 मिनट से लेकर 7:22 तक रहेगा. धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना सबसे उत्तम माना जाता है इसी के साथ ही सोना चांदी बर्तन, पान का पत्ता, मोर का पंख खरीदना अति उत्तम माना जाता है लेकिन ध्यान रहे इस बार खरीदारी का मुहूर्त दोपहर 12:35 से लेकर अगले दिन 1:57 तक रहेगा

धनतेरस पूजा विधि | Puja Vidhi 2023

धनतेरस के दिन सबसे पहले पूरे घर की साफ-सफाई करें घर को फूलों से सजा रंगोली बनाएं और पूजा मुहूर्त के समय स्नान कर साफ सुथरे के वस्त्र के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करें एवं घर में जगह-जगह दीप प्रज्वलित करें धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी के मंत्रों का उच्चारण करना भी बेहद लाभकारी माना जाता है. कहा जाता है की विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करने वालों के घर कभी भी सुख समृद्धि की कमी नहीं होती.

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए | Dhanteras Par Kya Kharidna Chahiye

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन कुछ ऐसी चीज हैं जिन्हें खरीदना अति उत्तम माना जाता है. जिसमें से कहा जाता है कि अगर पान का पत्ता खरीदा जाए तो घर का क्लेश दूर होता है. झाड़ू खरीदने से घर की दरिद्रता दूर होती है, सोने चांदी के आभूषण या बर्तन खरीदने से घर में धान की कमी नहीं होती. इसी के साथ ही मोर का पंख खरीदना भी अत्यधिक शुभ माना जाता है.

धनतेरस शुभ योग | Dhanteras Shubh Yog 2023

इस बार धनतेरस में बेहद ही शुभ योग बन रहा है जानकारी के मुताबिक धनतेरस में ग्रह दशा के मुताबिक इस बार शुक्र ग्रह कन्या राशि में मौजूद होगा वही चंद्रमा भी कन्या में ही विराजमान होंगे जिसके कारण शशि योग बन रहा है. कहा जाता है कि 30 वर्षों बाद ऐसा योग बन रहा है जब शनि धनतेरस पर अपनी ही मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी रहेंगे. इसलिए इस बार धनतेरस को बेहद ही खास माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर

यहां पर दी गई सभी बातें सत्य है ऐसा हम दवा नहीं करते यहां पर लिखी गई सभी बातें पौराणिक मान्यताओं के अनुसार है हमारा उद्देश्य मात्र सूचना प्रसारण करना है

Tags:
Next Story
Share it