Sawan Somvar 2023 : सावन में 19 साल बाद बन रहा महायोग 8 सावन सोमवार में होगी भगवान शिव की पूजा
sawan 2023 start date and end date 19 वर्षों बाद होने वाला है महायोग सावन 2023 में 8 सावन सोमवार के व्रत करने से भक्तों की मनोकामना होगी पूरी

Sawan Somvar 2023 : हिंदू धर्म में सावन के महीने का बहुत अधिक महत्व है यह माह भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है जिसमें भक्त अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए सावन सोमवार का व्रत रखते हैं और भोलेनाथ एवं पार्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं। सावन 2023 का महीना इस बार अत्यधिक खास होने वाला है क्योंकि 19 साल बाद एक महा योग बन रहा है जिसमें एक के बजाय 2 महीने तक सावन चलेगा।
हिंदी विक्रम संवत 2080 के मुताबिक इस वर्ष एक अधिक माह पड़ने वाला है ऐसी स्थिति में 12 महीने की जगह कुल 13 महीने होंगे जिसकी वजह से सावन सोमवार का महीना 30 दिन का नहीं बल्कि 59 दिनों का होने वाला है। ऐसा महायोग कई सालों बाद बनता है मान्यताओं के अनुसार 8 सावन सोमवार का व्रत करने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है।
सावन का महीना कब से शुरू होगा, Sawan Ka Mahina Kab Se Shuru Hai 2023
sawan 2023 start date : ज्योतिष आचार्यों के मुताबिक इस साल सावन 2023 का महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू होने वाला है और यह अत्यधिक महत्वपूर्ण एवं दुर्लभ होने वाला है क्योंकि भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के लिए भक्तों को अतिरिक्त सोमवार मिलेगा। जिसके कारण भगवान शिव की कृपा उनके भक्तों पर बरसेगी 19 साल बाद यह दुर्लभ महा योग बन रहा है जिसके कारण कुछ खास राशियों में भी इसकी कृपा होगी।
सावन का पहला सोमवार कब है, Sawan Ka Pehla Somwar 2023
इस वर्ष सावन की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से होने जा रही है और इसका समापन 21 अगस्त 2023 को होगा जिसके कारण भक्तों को 2 महीने तक भगवान शिव की उपासना करने का मौका मिलेगा। (Sawan Ka Pehla Somwar 2023) सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को है तो वहीं दूसरा सोमवार 17 जुलाई को, तीसरा सोमवार 24 जुलाई 31 जुलाई 7 अगस्त 14 अगस्त और 21 अगस्त तथा 28 अगस्त को होने वाला है।