सोमवती अमावस्या 2023 में कब है समय एवं महत्त्व, Somvati Amavasya 2023 List In Hindi

Somvati Amavasya 2023 फरवरी 2023 में सोमवती अमावस्या का दिन एवं महत्व, Somvati Amavasya 2023 List In Hindi, Somvati Amavasya 2023 February और सोमवती अमावस्या स्नान का मुहूर्त

सोमवती अमावस्या 2023 में कब है समय एवं महत्त्व, Somvati Amavasya 2023 List In Hindi
X

Somvati Amavasya 2023: हिन्दू सनातन मान्यता के अनुसार सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व माना गया है। इस वर्ष तीन सोमवती अमावस्या पड़ेगी। वर्ष की पहली सोमवती अमावस्या 20 फरवरी (Somvati Amavasya 2023 February) को है। इस दिन विशेष शुभफलदायी शिव योग भी बन रहा है। इस दिन पूजा-पाठ, दान और तर्पण का विशेष फल मिलता है।

सोमवती अमावस्या का महत्व

सोमवती अमावस्या पर विवाहित स्त्रियां पति की लम्बी आयु की कामना के लिए व्रत रखेंगी। व्रत रखने के बाद बरगद, पीपल, तुलसी आदि पवित्र वृक्षों की पूजा-अर्चना कर सौभाग्य सामग्री से 108 फेरी भी लगाती हैं। दान-पुण्य, पितृ तर्पण और कालसर्प योग के निवारण के उपाय भी होंगे।

सोमवती अमावस्या स्नान का मुहूर्त

सोमवती अमावस्या के दिन स्नान के लिए उत्तम मुहूर्त 20 फरवरी को सुबह 06.57 मिनट से 08.21 मिनट तक रहेगा। 11.58 मिनट से 12.48 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। इस मुहूर्त में अन्न, वस्त्र या धन का दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

परिधि और शिव योग होगा शुभ

सोमवती अमावस्या 19 फरवरी को शाम 4.18 बजे शुरू होकर अगले दिन दोपहर 12.35 बजे समाप्त होगी। पूजा का मुहूर्त सुबह 09.50 बजे से 11.15 बजे तक रहेगा। इस दिन भोलेनाथ की साधना, मंत्र जाप, तप, श्राद्ध कर्म आदि से घर में सुख-समृद्धि का वास होगा। इस दिन शुभफलदायी परिध व शिव योग भी बन रहे हैं। 20 फरवरी को सुबह 11.03 बजे तक परिधि योग होगा। इसके बाद शिव योग शुरू होगा, जो 21 फरवरी की सुबह 6.57 बजे तक रहेगा।

इस वर्ष तीन सोमवती अमावस्या

Somvati Amavasya 2023 List In Hindi: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष तीन अमावस्याओं पर सोमवार का दिन पड़ेगा। पहली (Somvati Amavasya 2023 February) सोमवती अमावस्या फाल्गुन में 20 फरवरी को है। दूसरी श्रावण मास में 17 जुलाई काकि पड़ेगी। साल की तीसरी और अंतिम सोमवती अमावस्या कार्तिक मास में 13 नवंबर को पडेगी।

Somvati Amavasya 2023 List In Hindi

पहली सोमवती अमावस्या

20 फरवरी 2023

दूसरी सोमवती अमावस्या

17 जुलाई 2023

तीसरी सोमवती अमावस्या (आखिरी)

13 नवंबर 2023


Tags:
Next Story
Share it