Indian Army News: दिवाली पर महिला सैनिकों को बड़ा तोहफा, अब अधिकारियों जितनी मिलेगी मैटरनिटी लीव

दिवाली के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा दफा दिया है केंद्र सरकार के द्वारा अब महिला सैनिकों को भी अधिकारियों के बराबर ही मैटरनिटी लीव मिल सकेगी

Indian Army News: दिवाली पर महिला सैनिकों को बड़ा तोहफा, अब अधिकारियों जितनी मिलेगी मैटरनिटी लीव
X

Indian Army News: सरकार ने महिला सैनिकों को दिवाली से पहले रविवार को बड़ा तोहफा दिया। अब उन्हें एक समान मैटरनिटी लीव मिलेगी, भले वे किसी रैक पर हों। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने महिला सैन्यकर्मियों को महिला अधिकारियों की तरह मातृत्व, शिशु देखभाल और बच्चे गोद लेने के लिए छुट्टियां देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस फैसले से सशस्त्र बलों में हर रैंक की महिलाओं की 'समावेशी भागीदारी' सुनिश्चित होगी।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस कदम से सेना में महिलाओं को पेशेवर व पारिवारिक जीवन को बेहतर तरीके से संतुलित करने में मदद मिलेगी। अग्निवीर महिलाओं को भी ये सुविधाएं मिलेंगी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक महिलाएं हर क्षेत्र में बाधाओं को तोड़ रही हैं। सेना के पुलिस कोर में 2019 में सैनिकों के रूप में महिलाओं की भर्ती कर महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई थी।

कितनी छुट्टियां

इस समय सेना में महिला अफसरों को हर बच्चे के लिए 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलता है। यह नियम अधिकतम दो बच्चों पर लागू होता है। महिला अधिकारियों को संपूर्ण सेवा कार्यालय में 360 दिन का शिशु देखभाल अवकाश मिलता है। इसके लिए बच्चे की उम्र 18 साल से कम होनी चाहिए। एक साल से कम उम्र के बच्चे को गोद लेने की वैध तिथि के बाद 180 दिन की दत्तक ग्रहण छुट्टी दी जाती है।

Tags:
Next Story
Share it