किसानों के लिए बड़ी खबर, चावल की एक्सपोर्ट डयूटी पर 20% की छूट

किसानों के लिए बड़ी खबर, चावल की एक्सपोर्ट डयूटी पर 20% की छूट
X

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पिछले साल सितंबर में गैर- बासमती चावल के एक्सपोर्ट पर 20% एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई थी, लेकिन अब देश में इसके पर्याप्त स्टॉक को देखते हुए सरकार ने कई खास किस्म के धान और चावल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी हटा दी है।

अधिकारियों ने कहा कि चावल के भंडार की समीक्षा के बाद ड्यूटी को खत्म कर दिया गया है। यह छूट 11 अप्रेल से प्रभावी होगी। वर्ष 2022-23 के पहले 11 महीने यानी अप्रेल 2022 से फरवरी 2023 के बीच भारत से 1.61 करोड़ टन गैर- बासमती चावल का निर्यात हुआ है। यह वर्ष 2021-22 की समान अवधि से करीब 3% अधिक है। गैर-बासमती चावल पर लगाए गए निर्यात शुल्क से केंद्र सरकार को एक अरब डॉलर यानी करीब 8,200 करोड़ रुपए का टैक्स मिलने की उम्मीद है।

Tags:
Next Story
Share it