छः महीने के अंदर बदल जायेगा टोल टैक्स देने का तरीका

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों को जानकारी दी है कि अब देश में आने वाले छह महीनों में टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूलने के तरीके में बदलाव किया जाएगा।

छः महीने के अंदर बदल जायेगा टोल टैक्स देने का तरीका
X

भारत में लगातार expressway और highway का निर्माण जोरों शोरों से हो रहा है। लेकिन लोगों को टोल देने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। फास्टैग के आ जाने से भी सफर में टोल प्लाजा में काफी जाम देखने को मिलता है और अक्सर टोल बालो की गुण्डागर्दी सामने आती रहती है और कार चालकों के साथ टोल बाले अक्सर मारपीट करतें रहते है। लेकिन अब इन सब वजह को कम करने के लिये अब जल्द ही टोल प्लाजा पर टोल देने के तरीकों में बदलाव हो सकता है।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया यह बात

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों को जानकारी दी है कि अब देश में आने वाले छह महीनों में टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूलने के तरीके में बदलाव किया जाएगा। इस बदलाव में अब टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ को कम किया जा सकेगा और अब जितनी दूरी तय होगी उसी के मुताबिक टोल लिया जाएगा।


केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया है अब देश में हाइवे टोल प्लाजा को बदलने के लिए सरकार अगले 6 महीनों में GPS आधारित TOLL कलेक्शन सिस्टम के साथ नई तकनीकों को पेश करेगी। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य ट्रैफिक भीड़ को कम कर वाहन चालकों से उतना ही टोल वसूला जायेगा जितनी दूरी वो तय करेंगे।

Tags:
Next Story
Share it