Women's Day पर महिला कर्मचारियों को शिवराज सिंह का बड़ा तोहफा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने Women's Day के मौके पर महिला कर्मचारियों के सी एल बढ़ाने के ऐलान कर दिए हैं

महिला दिवस (Women's Day) के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी महिला कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है, जिसके कारण राज्य की सभी महिला कर्मचारी शिवराज सरकार के इस फैसले का स्वागत कर रही है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला दिवस के अवसर पर कहा है कि मध्यप्रदेश में महिला कर्मचारियों को 7 दिवस का अतिरिक्त CL दिया जाएगा, सीएम शिवराज ने ट्विटर के माध्यम से ट्वीट करके घोषणा की है
सीएम शिवराज ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा "प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। माता, बहन और बेटियों का उत्थान ही मेरे जीवन का प्रमुख ध्येय है। मेरा मानना है कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण में ही प्रदेश और देश का उत्थान निहित है। महिलायें आज हर कार्यक्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर कर चल रही हैं, पर उनपर मातृत्व और घर संभालने की ज़िम्मेदारी भी है। इसलिए हमने तय किया है कि हम सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिवसों का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (CL) देंगे, जिसे वे अपनी आवश्यकता अनुरूप उपयोग कर सकेंगी" मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के इस फैसले का सभी महिला कर्मचारियों ने स्वागत किया है