Rewa News: गणना से पहले फुल कॉन्फिडेंस में कांग्रेस, सरकार बनने से पहले ही मंगाई अधिकारियों की सूची

Rewa News Hindi: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की गणना से पहले ही कांग्रेस फुल कॉन्फ्रेंस में दिखाई दे रही है रीवा जिले में कांग्रेस के द्वारा अधिकारियों की सूची मंगाई गई है

Rewa News: गणना से पहले फुल कॉन्फिडेंस में कांग्रेस, सरकार बनने से पहले ही मंगाई अधिकारियों की सूची
X

Rewa News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का मतदान 17 नवंबर को हो चुका है और 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम सामने आएंगे लेकिन गणना से पहले ही कांग्रेस फुल कॉन्फिडेंस में दिखाई दे रही है कांग्रेस ने रीवा जिले में अधिकारी कर्मचारियों की सूची तलब की है.

विधानसभा चुनाव के दौरान अधिकारी, कर्मचारियों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की ओर से पक्षपात किए जाने का आरोप लगाया गया है. इस पर कांग्रेस मुख्यालय से रीवा के ग्रामीण और शहर अध्यक्ष के पास पत्र आया है. कहा गया है कि चुनाव के दौरान जिन अधिकारी, कर्मचारियों ने निष्पक्ष रूप से काम नहीं किया है, उनकी सूची बनाकर आगामी 30 नवंबर के पहले उपलब्ध कराई जाए.

बताया जा रहा कि मतदान के बाद कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के चलते कांग्रेस के नेता प्रदेश में स्वयं की सरकार बनना मान रहे हैं. अब अधिकारियों की लिस्ट मांगे जाने के चलते कहा जा रहा है कि यदि बहुमत मिला और सरकार बनी तो अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है. पूर्व में कांग्रेस की सरकार बनते ही कई अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई थी.

Tags:
Next Story
Share it