Ek Jila Ek Utpad Yojana Mp : मध्यप्रदेश में शुरू हुई एक जिला एक उत्पाद योजना इन किसानों को मिलेगा फायदा
किसानों को अत्यधिक लाभ देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने शुरू की ek jila ek utpad yojana mp

Ek Jila Ek Utpad Yojana Mp : मध्य प्रदेश सरकार अब कृषि को लाभ का धंधा बनाकर किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर दे रही है, जिसके लिए एक जिला एक उत्पाद योजना शुरू की गई है पूर्व में भी मध्य प्रदेश के कई जिलों का चयन किया गया था जिसमें रीवा जिले को पहले हल्दी की खेती अब बांस की खेती करने पर जोर दिया जा रहा है, रीवा जिले के बंजर भूमियों पर किसान बांस की खेती शुरू भी कर दिए हैं।
एक जिला एक उत्पाद योजना क्या है
एक जिला एक उत्पाद योजना के माध्यम से पूरे जिले में एक ही तरह की खेती पर ध्यान दिया जाएगा मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई है एक जिला एक उत्पाद योजना के माध्यम से किसानों को अब अत्यधिक फायदा होगा इस योजना को "One District One Product List 2023 MP" के नाम से भी जाना जाता है।
इन 10 जिलों का हुआ चयन
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि एक जिला एक उत्पाद योजना (Ek Jila Ek Utpad Yojana) के तहत इन 10 जिलों का चयन ब्रांडिंग के लिए किया गया है मध्य प्रदेश को खेती में आत्मनिर्भर एवं किसानों को अत्यधिक लाभ पहुंचाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है।
1. कोदो-कुटकी,के लिए अनूपपुर डिंडोरी मंडला सिंगरौली।
2. तुअर दाल के लिए नरसिंहपुर।
3. चना के लिए दमोह।
4. बासमती चावल के लिए रायसेन किन्नौर।
5. चावल के लिए बालाघाट।
6. सरसों के लिए भिंड व मुरैना का चयन किया गया है।
किसानों को होगा अत्यधिक फायदा
इन 10 जिलों को एक जिला एक उत्पाद के तहत चयनित किया गया है, जहां किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत मंडी भी तैयार की जा रही है जिसके बाद अब किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा।