पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें बाइक चला रहा है युवक गंभीर रूप से घायल हो गया उसके सर में चोट आई हैं

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर
X

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें बाइक चला रहा है युवक गंभीर रूप से घायल हो गया उसके सर में चोट आई हैं जिसे प्राथमिक उपचार के के बाद भोपाल में रेफर कर दिया गया है घटना मध्यप्रदेश के राजगढ़ में घटी जब बाइक और कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई.

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे लेकिन जैसे ही राजगढ़ के जीरापुर पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से उनकी कार टकरा गई.

जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर है उसे भोपाल के लिए रेफर कर दिया है डॉक्टरों के मुताबिक युवक के सर में गंभीर चोट आई है पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खुद को लेकर अस्पताल पहुंचे और उसका इलाज करवाया.

Tags:
Next Story
Share it