आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता सहित इन मानसेवी महिला कर्मचारियों को मिलेगा लाडली बहन योजना का लाभ
Ladli Bahan Yojana Registration की प्रक्रिया 25 मार्च से कैंप लगाकर शुरू हो जाएगी। ऐसे में आंगनबाड़ी आशा कार्यकर्ता सहित सभी मानसेवी महिला कर्मचारियों को लाडली बहन योजना का लाभ दिया जाएगा।

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेश में लाडली बहन योजना (Ladli Bahan Yojana) की शुरुआत की है। जिसमें सभी महिलाओं एवं बहनों को प्रतिमाह ₹1000 की सहायता राशि दी जाएगी। जिसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 25 मार्च से पूरे प्रदेश में शुरू होने जा रही है। ऐसे में प्रदेश भर में सरकारी संस्थानों में कार्य कर रही मान से भी महिला कर्मचारियों को भी लाडली बहन योजना का लाभ देने की घोषणा की गई है। जिसमें मानसी भी महिला कर्मचारियों को प्रतिमाह ₹1000 की राशि दी जाएगी।
इन्हें मिलेगा लाभ
लाडली बहन योजना (Ladli Bahan Yojana) के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली अस्थाई महिला कर्मचारी, सरकारी स्कूलों में भोजन बनाने वाली रसोईया, साफ सफाई करने वाली महिला कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, सभी आउट सोर्स महिला कर्मचारी, विद्यालय में पढ़ाने वाली महिला अतिथि शिक्षिका सहित सभी मानसेवी महिला कर्मचारियों को लाडली बहन योजना का लाभ मिलेगा।
मानसेवी कर्मचारी क्या होता है
मानसेवी कर्मचारियों को लेकर अभी तक लोगों के मन में कई सवाल हैं। मानसेवी कर्मचारी उसे कहते हैं जिसे विधिवत नियुक्त नहीं किया गया है जिसकी सेवाएं कभी भी समाप्त हो सकती हैं। या फिर ऐसा व्यक्ति जिसे किसी विशेष अभियान या सेवा के लिए अस्थाई रूप से नियुक्त किया गया है। और अभियान के खत्म होने के बाद उसकी सेवाएं समाप्त हो जाएंगी। जिसे सरकार किसी भी प्रकार का वेतन नहीं देती हो बल्कि उसे प्रोत्साहन हेतु एक न्यूनतम राशि प्रदान की जाती है। जिसे मानदेय कहा जाता है। इस प्रकार से कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को मानसेवी से भी कर्मचारी कहा जाता है।
लाडली बहन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाते की जानकारी
- जन्म प्रमाण पत्र
- समग्र आईडी
- वोटर कार्ड/पैन कार्ड/राशन कार्ड
- मूलनिवासी प्रमाण पत्र
लाडली बहन योजना (Ladli Bahan Yojana) के तहत प्रदेश की हर एक पात्र महिला को ₹1000 प्रति माह की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यानी साल भर में कुल ₹12000 खाते में दिए जाएंगे। जितनी भी महिला सदस्य मौजूद है सभी को इस योजना का लाभ दिया जाएगा लाडली बहन योजना (Ladli Bahan Yojana Registration) के लिए 25 मार्च से कैंप लगाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शिवराज सरकार ने घोषणा की है कि महिलाओं एवं बहनों को कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि हर एक पंचायत में कैंप लगाकर लाडली योजना का फार्म भरा जाएगा।