मध्यप्रदेश में भी अब 500 रुपए में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, जानिए कब से

रसोई गैस सिलेंडर के सस्ते होंगे दाम ₹500 में मिलेगा एलपीजी गैस का सिलेंडर

मध्यप्रदेश में भी अब 500 रुपए में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, जानिए कब से
X

मध्यप्रदेश में भी ₹500 में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की गई है! यह घोषणा सूबे के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नहीं बल्कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने की है, उनका कहना है कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो ₹500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा

मध्यप्रदेश में नवंबर माह के अंत तक विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है, जिसको लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने चुनावी घोषणाओं की झड़ी लगा दी है, सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा संचालित लाडली बहना योजना के टक्कर में कमलनाथ अब नारी सम्मान योजना संचालित करने की घोषणा किये है, शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना में जहां ₹1000 प्रतिमाह महिलाओं को मिलेगा तो वहीं कमलनाथ द्वारा नारी सम्मान योजना की घोषणा करते हुए कहा कि हमारी सरकार आई तो महिलाओं को 1500 रूपये हर माह दिये जायेगे

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहां है कि जिन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार है वहां कि हितग्राहियों को ₹500 में गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं एवं नारी सम्मान योजना भी संचालित की जा रही है जिसमें हर महिलाओं को 1500 सो रुपए दिये जायेगे

चुनाव में महिलाओं को साधने की तैयारी

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को नजर रखते हुए भाजपा सहित कांग्रेश दोनों पार्टी महिलाओं को साधने की तैयारी शुरू कर दी है, सीएम शिवराज सिंह द्वारा लाडली बहना योजना संचालित कर बड़ा चुनावी दांव चला है, वही पूर्व सीएम कमलनाथ भी घोषणाओं से पीछे नहीं हटे,उन्होंने भी महिलाओं को साधने का भरपूर प्रयास किया है!नारी सम्मान के साथ-साथ ₹500 में गैस सिलेंडर देने की घोषणा के बाद महिलाओं का कांग्रेश पार्टी की ओर झुकाव दिखाई दे रहा है

Tags:
Next Story
Share it