मध्यप्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का हुआ तबादला

मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के द्वारा तीन अधिकारियों का तबादला करते हुए नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है इस लिस्ट में भोपाल ADM Sandeep Kerketta का भी नाम शामिल है

मध्यप्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का हुआ तबादला
X

मध्यप्रदेश में लगातार अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है इसी क्रम में मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के द्वारा तीन अधिकारियों का तबादला करते हुए आदेश जारी किया गया है.

आदेश जारी करते हुए बताया गया है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है, इस लिस्ट में भोपाल एडीएम संदीप केरकेट्टा (ADM Sandeep Kerketta) के साथ-साथ और भी दो अधिकारियों का नाम शामिल है.

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

  1. भोपाल एडीएम श्री संदीप केरकेट्टा का हुआ तबादला करते हुए उन्हें नगर निगम भोपाल में अपर आयुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया है
  2. श्रीमती निधि सिंह राजपूत मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी सिटी जबलपुर को, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी के पद पर स्थानांतरित किया गया है
  3. श्री चंद्र प्रताप गोयल अपर आयुक्त नगर पालिका निगम भोपाल का तबादला करते हुए उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी जबलपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है






Tags:
Next Story
Share it