MP NEWS : मिट्टी की खदान धंसने से दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
शहडोल जिले के व्यवहारी में तो दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां मिट्टी की खदान धस जाने के कारण 2 मज़दूरों की अंदर दबने से मौत हो गई।

MP। शहडोल जिले के व्यवहारी में तो दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां मिट्टी की खदान धस जाने के कारण 2 मज़दूरों की अंदर दबने से मौत हो गई। इस घटना में एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना व्यवहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बराक्ष गांव की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गांव में मिट्टी की खुदाई का काम चल रहा था।
तभी अचानक खदान धस गई जिसमें नाम अनीश कोल और मुकेश कोल सहित तीन लोग खदान के नीचे दब गए जिसमें से दो मजदूरों की मौत हो गई। एवं एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है, दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रीवा से टेटका मार्ग में एक कंपनी के द्वारा 500 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। उसी के लिए मिट्टी की खुदाई चल रही थी। लेकिन अचानक मिट्टी के खदान धस जाने के कारण हादसा हो गया। मौके पर जिला कलेक्टर बंदना वैद्य भी पहुंच गई हैं। और स्थिति का जायजा ले रही हैं मृतकों के परिवार वालों को संकटापन मद से 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।