Rewa News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की मऊगंज सीट में कौन किस पर भारी
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का मतदान 17 नवंबर को संपन्न हो गया है 3 दिसंबर को चुनाव का परिणाम आएगा इससे पहले लिए जानते हैं मऊगंज विधानसभा का राजनीतिक समीकरण क्या कहता है किसका पलड़ा इस बार भारी है

Rewa News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का मतदान 17 तारीख को संपन्न हो गया है. जिसका 3 दिसंबर को परिणाम आना है नवगठित मऊगंज जिले की मऊगंज विधानसभा सीट जो इन दोनों चर्चाओं में है यहां से कांग्रेस पार्टी से सुखेंद्र सिंह बन्ना भाजपा से प्रदीप पटेल और आम आदमी पार्टी से उमेश त्रिपाठी एवं कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. आईए जानते हैं इस चुनाव में किसका पलड़ा भारी है और यहां का मतदाता क्या कह रहा है - मऊगंज कांग्रेस प्रत्याशी सुखेंद्र सिंह बन्ना धांधली के डर से इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने सोफा सेट लगाकर मत पेटियों की सुरक्षा कर रहे हैं.
वही भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पटेल वा आम आदमी पार्टी के उमेश त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ बैठकर चुनावी अंक गणित वा मतदान की समीक्षा कर रहे हैं, ऐला लग रहा है की मऊगंज बिधानसभा क्षेत्र 71 का चुनाव परिणाम सभी को चौका देगा, यहा कांग्रेस भाजपा दोनो दलो के कार्यकर्ता अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, अगर सोशल मीडिया की बात की जाए तो सुखेंद्र सिंह बन्ना के समर्थक अग्रिम जीत की बधाई देते हुए भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पटेल के बिदाई की बात कर रहे है.
जबकी भाजपा के कार्यकर्ता 20 हजार बोटो से चुनाव जीतने का दावा कर रहे है, चुनाव परिणाम क्या होगा वह तो 3 दिसंबर की मतगणना के समय ही पता चलेगा, चुनाव के समय यह जरूर देखा गया कि कांग्रेस ने पंचायत चुनाव की तरह बिधानसभा का चुनाव लड़ा,हर बोटर और पोलिंग बूथ उनके निसाने पर थे, जबकी भाजपा के कार्यकर्ता गुपचुप होकर अपना काम कर रहे थे, वही आम आदमी पाट्री भी शुरूआती दौर की अपेक्षा चुनाव के समय तेजी से अपनी उपस्थित दर्ज कराई है, जिसकी बजह से भाजपा काग्रेश की अंक गणित फैल हो रही है, अगर मऊगंज विधानसभा क्षेत्र में पड़े मतदान की बात की जाए तो 1,54,629 मतदाताओं ने मतदान किया है, जिसमें से पुरुष 75,837 जबकि 78,792 महिलाओं ने मतदान किया,महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढने से भाजपा अति उत्साहित है.
माना जा रहा है कि मऊगंज विधानसभा क्षेत्र में 45,000 लाडली बहने है जिसमें से कई महिलाओं ने अपने भैया शिवराज सिंह चौहान की लाज बचाने के लिए मतदान किया है, मऊगंज में सबसे ज्यादा 63,000 से अधिक ब्राह्मण मतदाता है जो यहां की दिशा और दशा तय कर सकते है,पर ब्राह्मणों का वोट तीन दालों में बटता हुआ दिखाई दे रहा है, कौन जीतेगा कौन हारेगा ,ऊंट किस करवट बैठती है, यह तो 3 दिसंबर को ही पता चलेगा पर मऊगंज में कांटे की लड़ाई मानी जा रही है.