Mauganj News: मऊगंज जिले में बड़ी वारदात, युवक के गले में इंजेक्शन लगाकर नहर में फेंका

मध्य प्रदेश की मऊगंज जिले में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, बाइक सवार युवा के गले में इंजेक्शन लगाकर उसे नहर में फेंक दिया जिसे अस्पताल लाया गया है

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मऊगंज जिले में राह चलते बाइक सवार के ऊपर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए नहर में ले गए जहां गले में जहरीला इंजेक्शन लगाने की बात सामने आ रही है. घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद परिजन घटनास्थल पहुंचे और नहर में पड़े युवक को मऊगंज अस्पताल लाया गया पर डॉक्टरों ने रीवा रेफर कर दिया है.

ALSO READ: MP Police New Dictionary: मध्य प्रदेश पुलिस की शब्दावली से हटाए गए उर्दू और फारसी शब्द अब होगा हिंदी का प्रयोग

बताया जाता है कि मऊगंज वार्ड क्रमांक 6 गढही टोला निवासी अब्दुल माबूद पिता अब्दुल खालिक उम्र 26 वर्ष जो शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खटखरी चरक क्लिनिक में कार्य करता है. प्रतिदिन की तरह वह आज मंगलवार की सायंकाल 7.30 बजे के लगभग वह खटखरी से अपने घर मऊगंज जा रहा था. जैसे ही धर्मपुर मोड मस्जिद के समीप पहुंचा तो नजिस्टर के घर के सामने से चार-पांच लोग हाथ में लाठी डंडा लिए सड़क पर आ गए और चलती बाइक में लाठी डंडों से हमला कर दिए.

हमले में बाइक सवार अब्दुल बाइक के साथ सड़क पर गिर गया, आरोपियों ने उसे उठाकर सड़क से 50 मीटर दूर नहर में ले गए जहां मारपीट करते हुए गले में इंजेक्शन लगा दिया इंजेक्शन लगाते ही वह अचेत हो गया. परिजनों का आरोप है कि घर से इनवर्टर लगवाने के लिए पैसा ले गया था आरोपियों ने पैसा भी लूट लिया, हालांकि खटखरी पुलिस चौकी का पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा था घटना के पीछे उद्देश्य क्या था यह बात अभी सामने नहीं आई है, पुलिस की जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आ सकता है.

ALSO READ: MP News: जाति छुपा कर ओबीसी सीट से चुनाव लड़ना पड़ा भारी, कोर्ट ने जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन किया रद्द

मऊगंज के डॉक्टर ने किया रीवा रेफर

मऊगंज अस्पताल लाया गया घायल अब्दुल अभी घटना के संबंध में बताने की हालत में नहीं है. यह दवी आवाज मे जरूर बताता है कि गले में इंजेक्शन लगाया गया है. घटना की जानकारी लगते ही मऊगंज अस्पताल में भारी भीड़ एकत्र हो गई, यहां के डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया है.

ALSO READ: MP News: लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही 12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Exit mobile version