Mauganj Accident News: मऊगंज में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रीवा से हनुमना की ओर जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में बेहद ही दर्दनाक तरीके से मौत हो गई, यह हादसा मऊगंज थाना क्षेत्र के चाक मोड बाईपास ओवर ब्रिज के समीप हुआ है.
मिली जानकारी के अनुसार महिला प्रभावती पाण्डेय पति राकेश पाण्डेय उम्र 34 वर्ष निवासी कोढवा हाटा हनुमना, जिला मऊगंज जो रीवा स्थित करहिया मंडी के समीप रहती हैं. बीते 17 नवंबर को अपने पति राकेश पाण्डेय के साथ बाइक में सवार होकर प्रभावती पाण्डेय हनुमना स्थित तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी.
लेकिन जैसे ही चाकमोड बाईपास ओवर ब्रिज के समय पहुंची तो रीवा की ओर से हनुमना की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक UP63AT5250 में साड़ी का पल्लू फस गया जिसके कारण चलती बाइक से प्रभावती पाण्डेय नीचे गिर गई और ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया.
ALSO READ: ADM Lakshmi Gamad: बंगले में तैनात पुलिस जवानों से एडीएम ने बुनवाई खाट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
दर्दनाक हादसा देख दहल गये लोग
यह हादसा इतना दर्दनाक था की घटनास्थल का दृश्य देखकर लोग दहल गए, दरअसल ट्रक महिला प्रभावती पाण्डेय को बुरी तरह से कुचलते हुए आगे बढ़ गया इस हादसे में महिला का सर धड़ से अलग हो गया, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया लेकिन बाद में उसे गाड़ा नदी के पास रोक लिया गया. चालक ट्रक को खड़ा करके मौके से फरार हो गया सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जप्त करते हुए पुलिस थाना मऊगंज लेकर आई.
हादसे में सुरक्षित बच गए पति राकेश पाण्डेय
पुलिस के मुताबिक यह हादसा ओवरटेक करते समय हुआ है इस दौरान महिला प्रभावती पाण्डेय का पल्लू ट्रक में फस गया जिसके कारण वह चलती बाइक से सड़क में गिर गई और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. इस हादसे में राकेश पाण्डेय को जरा भी खरोच नहीं आई है. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल छा गया पुलिस ने मौका पंचनामा तैयार करते हुए शव को सिविल अस्पताल मऊगंज लेकर आई जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
