Madhya Pradesh

Mauganj गडरा गॉव ने उगली 3 लाशें, कलेक्टर-एसपी से भिड़े पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना

Mauganj News: मऊगंज जिले के बहुचर्चित गड़रा गांव में घर के अंदर 3 शव मिलने से चारों तरफ सन्नाटा फैल गया. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना और एसपी-कलेक्टर.

WhatsApp Group Join Now

Mauganj Gadra News: मऊगंज जिले के बहुचर्चित गड़रा गांव एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.  घर के अंदर फंदे मे लटकते 3 शव के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने के बाद एसपी-कलेक्टर मौके पर पहुंचे और रीवा से भी भारी पुलिस बल बुलाया गया है.  वहीं घटना की जानकारी लगने पर मऊगंज के पूर्व कांग्रेस विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना भी घटनास्थल पहुंचतें हैं.

रीवा से एफएसएल टीम भी बुलाई गई

बता दें कि 15 मार्च को गड़रा गाव में बवाल हुआ था जिसमें से एक युवक सनी द्विवेदी की आदिवासियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी.  वहीं ASI रामचरण गौतम के ऊपर भी हमला हुआ था.  जिसमें वे शहीद हो गए थे.  जबकि 15 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए थे.  तब से वहां धारा 163 लागू है और पुलिस कैंप लगाकर गांव की सुरक्षा में तैनात थे.

ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज एलआईसी ऑफिस जलकर खाक, देर रात अचानक भड़की आग

बंद घर के अंदर फांसी से लटके मिले 3 शव

आज 4 अप्रैल की सुबह 8:00 बजे औसेरी साकेत के घर के अंदर से बदबू आ रही थी. आस-पड़ोस के लोगों ने जब खिड़कियों से झांका तो वहां 3 लोगों का शव झूलता दिखाई दिया. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया. जिसके बाद मऊगंज सहित रीवा से भी भारी पुलिस बल बुलाया गया.

बताया जाता है कि जिस घर में शव मिला है वह औसेरी साकेत का घर है. बताया जा रहा है औसेरी साकेत की दूसरी पत्नी कुछ महीने पूर्व घर छोड़कर चली गई थी. औसेरी साकेत अपने 11 वर्षी बेटी मीनाक्षी साकेत एवं 8 वर्षीय पुत्र अमन साकेत के साथ घर में रहता था.

ALSO READ: पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की जमानत पर विरोध, कांग्रेस ने सीएम का फूंका पुतला

आज सुबह औसेरी साकेत के घर से दुर्गंध आ रही थी और दरवाजा अंदर से बंद था. जिसके बाद आस पड़ोस के लोगों तो पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. जब घर के अंदर जाकर फांसी से लटके 3 शवों को देखा तो सबके होश उड गए.

ALSO READ: रीवा निजी स्कूलों की मनमानी पर होगी बड़ी कार्रवाई, लगेगा 2 लाख का जुर्माना

जरूर पढिए

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!