Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से खाटू श्याम जी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार का राजस्थान में भीषण एक्सीडेंट हो गया. यह हादसा Chaksu के पास जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे (NH-52) पर सुबह करीब 5:30 बजे हुआ.
नींद आने की वजह से हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार कार जयपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान टिगरिया मोड़ के पास आगे चल रहे एक ट्रेलर से कार अचानक टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ड्राइवर को नींद आना बताया जा रहा है.
चाकसू थाना प्रभारी मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सीडेंट रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची और यातायात को बहाल कराया.
यह भी पढ़ें: MP News:पूर्व BJP विधायक के भांजे ने मारी खुद को गोली, इलाके में फैली सनसनी
कार में कुल 5 लोग थे सवार
कार में कुल पांच लोग सवार थे. हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया.
यह भी पढ़ें: Mauganj News: मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल के गायब होते ही क्षेत्र में उम्मीदवारों की लगी कतार
जबलपुर निवासी थे सभी मृतक-Jabalpur News
-
LPG supply news: प्रदेश में एलपीजी संकट, 2 दिन का स्टॉक बचा, शादी-समारोहों पर पड़ सकता है असर -
Mauganj News: मऊगंज एसपी दिलीप सोनी की बड़ी कार्यवाही, नईगढ़ी थाना प्रभारी लाइन हाजिर -
हिंदू नाम बताकर युवती से दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम -
Rewa News: रीवा के बसामन मामा गौअभ्यारण्य की 2 एकड़ भूमि में लगेगी जड़ी बूटी, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला
