MP News: Gopal Bhargava का बड़ा बयान, ब्राम्हणों के खिलाफ बन रहे सारे नियम
मध्यप्रदेश के सागर जिले के रहली विधानसभा से विधायक गोपाल भार्गव (Gopal Bhargava) ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ब्राम्हणों के खिलाफ बन रहें सारे नियम-कानून.

MP News: मध्यप्रदेश में ब्राह्मण समाज को लेकर लगातार कोई न कोई टिप्पणी सामने आती रहती हैं. पहले आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा की ब्राह्मण बेटियों पर की गई टिप्पणी ने प्रदेशभर में बवाल खड़ा कर दिया था.
इसके बाद एक अन्य आईएएस अधिकारी नियाज खान ने ब्राह्मणों को आरक्षण देने की बात कहते हुए उनके समर्थन में बयान दिया. वहीं हाल ही में पूर्व आईएएस मनोज श्रीवास्तव ने भी सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज की सराहना करते हुए सकारात्मक टिप्पणी की.
MP News: वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक गोपाल भार्गव का बड़ा बयान
इसी कड़ी में अब प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक गोपाल भार्गव (Gopal Bhargava) का बयान चर्चा में है. सागर में आयोजित ब्राह्मण समाज के मेधावी सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि,
यह भी पढ़ें: Mauganj News: मऊगंज पुलिस अधीक्षक ने दो फरार आरोपियों पर घोषित किया इनाम
देश में बन रहे नियम-कानून ब्राह्मणों के खिलाफ जा रहे हैं और संवैधानिक व्यवस्था में समाज को पीछे धकेला जा रहा है. गोपाल भार्गव के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में एक नई बहस शुरू हो गई है.
यह भी पढ़ें: Sidhi News: सीधी बना भारत का पहला जिला, मूक-बधिर QR Code से थाने में कर सकेंगें शिकायत
गोपाल भार्गव ने कहा ब्राम्हण बिखरे हुए है.-mp news
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि आज सारे समाज और वर्ग संगठित हैं, इसलिए हर जगह उनकी सुनी जाती है. लेकिन हम (ब्राम्हण) बिखरे हुए है, इसलिए संवैधानिक व्यवस्था में पीछे धकेले जा रहें हैं.
यह भी पढ़ें: Drunk Girl Drama Rewa: नशे में धुत लड़कियों का सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल






2 Comments