MP News:पूर्व BJP विधायक के भांजे ने मारी खुद को गोली, इलाके में फैली सनसनी

MP Suicide News: एमपी के अशोकनगर जिले में चारों तरफ उस समय सनसनी फैल गई जब सभी को यह पता चला कि पूर्व विधायक के भांजे ने खुद को गोली मार ली. आइए इस पूरे मामले को डिटेल से जानतें हैं.

WhatsApp Group Join Now

MP News: मध्यप्रदेश के अशोकनगर में एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.यह दिल दहला देने वाला मामला अशोकनगर जिले के इंगलखेड़ी गांव का है, जहां पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी के भांजे ने अपने ही घर में खुद को गोली मार ली.

बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई, जब घर के सभी सदस्य एक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे. घर में युवक अकेला था, इसी दौरान उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.

पूर्व BJP विधायक के भांजे ने मारी खुद को गोली

बताया जा रहा है कि गुरतेज घर मे अकेला था, पूरा परिवार एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था. गुरतेज ने अपने बड़े भाई की 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक उठाई और माथे में रखकर ट्रिगर दबा दिया. बंदूक की आवाज इतनी तेज थी कि घर मे काम करने वाला कर्मचारी घबरा गया.

घर में काम करने वाले कर्मचारी ने दी जानकारी-MP News

जब वह दौड़कर गुरतेज के कमरे में देखा वहां का मंजर दिल दहला देने वाला था. गुरतेज पूरी तरह खून में लतपथ पड़ा था. यह देख घबराया कर्मचारी तुरंत ट्रैक्टर स्टार्ट किया और सीधे उस होटल जा पहुंचा जहां सगाई का कार्यक्रम चल रहा था.

होटल पहुंचकर कर्मचारी ने जब यह सूचना परिवार को दी तो कोहराम मच गया. खुशियों वाला माहौल चीख पुकार में बदल गया.

यह भी पढ़ें: Mauganj News: मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल के गायब होते ही क्षेत्र में उम्मीदवारों की लगी कतार

पुलिस जांच में जुटी-Ashok Nagar Suicide News

घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है, और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की और जरूरी सैंपल को,

यह भी पढ़ें: Rewa News: कोलकाता में है मऊगंज विधायक, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कहा कोई खतरा नहीं है

कलेक्ट करके लैब में भेज दिया है. थाना प्रभारी के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है, परिजनों और परिचितों से पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी.

यह भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: इस दिन आएगी लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त

Exit mobile version