MP Parisiman Ayog: मध्य प्रदेश में परिसीमन आयोग का हुआ गठन, अब नए सिरे से तय होगी सीमाएं
MP News: मध्य प्रदेश में परिसीमन आयोग का हुआ गठन रिटायर्ड अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव को बनाया गया सदस्य मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी जानकारी

MP Parisiman Ayog: मध्य प्रदेश में परिसीमन आयोग का गठन हो चुका है जिसके बाद अब जिला और संभाग की सीमाएं नए सिरे से तय की जाएगी, इस संबंध में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बयान भी जारी किया है, दरअसल मध्य प्रदेश में कई नए जिले और तहसील बनने के कारण राजस्व कार्यो में भारी समस्याएं आ रही है कोई संभाग और जिला अत्यधिक बड़ा हो गया है तो कुछ जिले और संभाग छोटे रह गए हैं, ऐसे में परिसीमन आयोग (Parisiman Ayog) के माध्यम से इन जिला संभाग और तहसीलों की सीमाओं का फिर से निर्धारण किया जाएगा.
ALSO READ: Ladli Behna Yojana Kist: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लाडली बहनों के खाते में भेजेंगे 1574 करोड़ रुपए
राजस्व संबंधित समस्याओं को देखते हुए मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने परिसीमन आयोग (MP Parisiman Ayog) का गठन किया है जिसमें रिटायर्ड अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव को इसका सदस्य बनाया गया है जो सभी संभाग और जिले का निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट तैयार करेंगे,
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि जब हमने सरकार बनाई, तो इस बात पर ध्यान दिया कि भौगोलिक दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य होने के नाते मध्य प्रदेश का अपना क्षेत्रफल तो है लेकिन समय के साथ इसमें कुछ कठिनाइयां भी हैं.
हमारी सरकार ने प्रदेश के विकास और प्रशासनिक सुधार के लिए नए परिसीमन आयोग का गठन किया है…
जिलों और संभागों का पुनः परीक्षण कर, हम आपकी भलाई के लिए बेहतर व्यवस्थाओं की नींव रख रहे हैं। हमारा प्रयास है कि प्रदेश का हर कोना प्रगति की ओर बढ़े। pic.twitter.com/Y8iORreWFc
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 9, 2024
ALSO READ: Satna To Gaya Train: विंध्य वासियों को गया पहुंचाएगी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन, अब नहीं लगेगा ज्यादा समय
मध्य प्रदेश में पहले के मुकाबले जिले तो बढ़ गए हैं लेकिन अभी भी उनकी सीमाओं में कई कमियां है कई ऐसे जिले हैं जहां राजस्व कार्य में कठिनाइयां होती हैं इन्हीं विसंगतियों को दूर करने के लिए परिसीमन आयोग का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से आसपास के स्थान को एक जिले से जोड़कर व्यवस्था में सुधार किया जाएगा और सभी संभाग और जिलों का फिर से निरीक्षण किया जाएगा.
ALSO READ: Ladli Behna Awas Yojana: लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची जारी, इस तरह से करें चेक
मध्य प्रदेश परिसीमन आयोग क्या है? (MP Parisiman Ayog Kya Hai)
मोहन सरकार द्वारा मध्य प्रदेश परिसीमन आयोग का गठन किया गया है इसके माध्यम से मध्य प्रदेश के समस्त संभाग जिला और तहसील क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा और दोबारा से इनका परिसीमन होगा. परिसीमन आयोग के माध्यम से राजस्व संबंधित विसंगतियों को दूर किया जा सकेगा एवं आसपास के स्थान को समीप में स्थित जिले से जोड़कर इस पूरी व्यवस्था को सुधारा जाएगा.






2 Comments