MP के जबलपुर में अग्निवीर भर्ती का दूसरा चरण शुर

सेना में भर्ती का सपना देखने वाले के लिए बड़ी खबर है क्यों के जबलपुर में अग्निवीर भर्ती का दूसरा चरण शुरू हो गया है

MP के जबलपुर में अग्निवीर भर्ती का दूसरा चरण शुर
X

जबलपुर, सेना में अग्रिवीरों की भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इस बार पैटर्न बदला गया है। अब युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा से पहले ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस इग्जाम (सीईई) पास करना होगा।

16 फरवरी से 15 मार्च तक इसके आवेदन जमा होंगे। भारतीय सेना की वेबसाइट पर इसका लिंक दिया गया है। अग्निपथ योजना के तहत अभी तक अग्निवीर बनने के लिए युवाओं को सबसे पहले मैदान में कौशल दिखाना पड़ता था। यहां दौड़, ऊंची और लंबी कूद जैसी विधाओं में सफलता के बाद उसे

लिखित परीक्षा में बैठने का अवसर मिलता था। लेकिन इसमें अब परिवर्तन किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस परीक्षा को लेकर जबलपुर स्थित सेना मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (मप्र-छग) की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कितनी भर्ती होगी, यह साफ नहीं है। अप्रेल में परीक्षा होगी। जून में अलग-अलग भर्ती कार्यालयों में भर्ती रैली होगी।

इन पदों पर भर्तीः अग्निपथ योजना के तहत कई पदों के लिए परीक्षा होगी। इसमें जनरल ड्यूटी, 10वीं पास, 8वीं पास के अलावा क्लर्क, स्टोर कीपर और टेक्निकल पद हैं।

Tags:
Next Story
Share it