UP Police Constable Bharti 2023 : युवाओं के लिए खुशखबरी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी इतने पदों पर होगी भर्ती
UP Police Constable Bharti 2023 पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 : उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन (UP Police Constable Notification 2023) जारी कर दिया गया है।

UP Police Constable Bharti 2023 पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 : उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन (UP Police Constable Notification 2023) जारी कर दिया गया है। जो अब तक की पुलिस इतिहास में सबसे बड़ी भर्ती होने वाली है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड 52699 सिपाहियों की भर्ती करने जा रहा है। पहले मात्र 35775 पदों पर भर्ती किए जाने का फैसला लिया गया था पर अब इसमें संशोधन कर दिया गया है।
25 लाख से अधिक आवेदन की उम्मीद
UP Police Constable Bharti 2023 के लिए अनुमान लगाया गया है कि 25 लाख से अधिक आवेदन आ सकते हैं। बता दें कि बीते कई वर्षों से युवाओं को इस भर्ती का इंतजार था इससे पहले हुई सिपाही की भर्ती में 2300000 से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था इस बार अधिक पदों की वजह से ज्यादा आवेदन आने की संभावना जताई जा रही है।
इन पदों पर होगी भर्ती (UP Police Constable Bharti 2023)
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के माध्यम से 52 हजार से अधिक पदों पर चयन किया जाएगा। जिसमें से कई पद निर्धारित किए गए हैं आइए जानते हैं यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 पोस्ट की जानकारी।
- 41,811 सिपाही नागरिक पुलिस।
- 8540 सिपाही पीएसी।
- 1007 फायरमैन।
- 1341 सिपाही यूपीएसएसएफ।