UP Police Constable Bharti 2023 : अभी-अभी यूपी पुलिस भर्ती को लेकर आया बड़ा अपडेट
पुलिस में जाने का सपना देख रहे उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है क्योंकि जल्द ही UP Police Constable Bharti का आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर बड़ी खबर सामने आई है

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अभी-अभी बड़ी खबर आई है क्योंकि यूपी के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के द्वारा यूपी कांस्टेबल भर्ती 2023 को लेकर ट्वीट करके जानकारी दी गई है जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल (UP Police Constable Bharti 2023) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों में खुशी देखने को मिल रही है.
UP Police Constable Bharti 2023 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी निकल कर सामने आई है जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा जल्द ही 35700 पदों मैं भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा जिसके बारे में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ट्विटर के माध्यम से ट्वीट करते हुए उत्तर प्रदेश के युवाओं को जानकारी दिया है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2024 तक इस भर्ती की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाएगा इस भर्ती के माध्यम से कांस्टेबल के 26382 पद, पीएसी के 8540 पद, जेल वार्डन के 1582 पद, एवं फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती 2023 या up police bharti 2023 की सभी जानकारियों के लिए यूपीपी की आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ को चेक कर सकते हैं