up police constable bharti 2023 : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर आया बड़ा अपडेट

यूपी पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है आइए जानते हैं यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 कब आएगी, क्योंकि संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ट्वीट करके जानकारी दी है

up police constable bharti 2023 : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर आया बड़ा अपडेट
X

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए up police constable bharti 2023 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही तकरीबन 35700 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर करेगा संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा ट्विटर के माध्यम से ट्वीट करके जानकारी दी गई है.

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के ट्वीट से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 की तैयारी कर रहे युवाओं में खुशी की लहर देखी जा रही है क्योंकि कई युवा इस भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे,

सूत्रों के हवाले से यह खबर निकल कर सामने आ रही है कि जुलाई 2024 तक इस भर्ती की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा, उत्तर प्रदेश में मौजूदा समय पर 26382 कांस्टेबल, 8540 पीएसी, 1582 जेल वार्डन और 172 फायरमैनों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए यूपीपीबीपीपी जल्द ही भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन जारी करेगा, अगर आप यूपी पुलिस में जाने का सपना देख रहे हैं तो आप उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते हैं.

Tags:
Next Story
Share it