Rewa to Raipur Flight: रीवा से रायपुर के लिए 17 मार्च से शुरू होने जा रही है हवाई सेवा, जानिए किराया और शेड्यूल

Rewa to Raipur Flight Schedule: रीवा एयरपोर्ट (Rewa Airport) से रायपुर छत्तीसगढ़ के लिए 17 मार्च से शुरू होने वाली है हवाई सेवा एलाइंस एयर ने शुरू की टिकट बुकिंग

WhatsApp Group Join Now

Rewa to Raipur Flight: रीवा सहित संपूर्ण विंध्य क्षेत्र वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है क्योंकि अब रीवा से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए नई हवाई सेवा शुरू होने जा रही है, जिससे छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा, नई हवाई सेवा 17 मार्च से शुरू होने जा रही है जो सप्ताह में तीन दिन चलेगी, बाद में यात्रियों के रुझान के अनुसार इसमें विस्तार करने की तैयारी है.

रीवा से रायपुर छत्तीसगढ़ फ्लाइट (Rewa to Raipur Chhattisgarh Flight) के लिए एयरलाइन कंपनी द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया गया है, यही कंपनी रीवा से दिल्ली के लिए भी हवाई सेवा प्रदान कर रही है अब दिल्ली-रीवा और रायपुर को एक साथ कनेक्ट करने की तैयारी है, इसके अलावा नई हवाई सेवा शुरू होने से रीवा और दिल्ली के बीच चलने वाली फ्लाइट की टाइम में भी बदलाव किया जाएगा.

ALSO READ: BJP नेता का बेटा मोहित बनकर हिन्दू युवती से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; धर्म परिवर्तन का भी दबाव

टिकट बुकिंग की शुरुआत

एलाइंस एयर (Alliance Air) की वेबसाइट में नई हवाई सेवा की टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. यात्री एलाइंस एयर की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर रीवा से रायपुर छत्तीसगढ़ के लिए अपनी टिकट बुकिंग (Rewa to Raipur Chhattisgarh ticket booking) भी कर सकते हैं, अभी रीवा से रायपुर के लिए 3,614 रुपए किराया रखा गया है. लेकिन रायपुर से रीवा के लिए 4,293 रुपए देना होगा.

रीवा से दो फ्लाइट का हो रहा संचालन

अभी रीवा से दो फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है जिसमें से एलाइंस एयर की फ्लाइट को रीवा से नई दिल्ली सप्ताह में चार दिन चलाया जा रहा है और इंडिगो की फ्लाइट रीवा से इंदौर नियमित चल रही है, इसके अलावा रीवा से राजधानी भोपाल (Rewa to Bhopal flight) के बीच सवारी की संख्या के आधार पर फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है, इस वजह से यह फ्लाइट नियमित नहीं चल पा रही है.

ALSO READ: हिंदू नाम बताकर युवती से दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम

रीवा एयरपोर्ट पर 1 साल में 900% बढ़ी यात्रियों की संख्या

रीवा एयरपोर्ट (Rewa Airport) में यात्रियों की संख्या को लेकर किए गए सर्वे में यह खुलासा हुआ है की रीवा एयरपोर्ट में यात्रियों की संख्या तेजी के साथ बढ़ी है, रिपोर्ट के मुताबिक 1 साल में करीब 900% यात्रियों की वृद्धि दर्ज की गई है, फिलहाल अभी अनुमान ऐसा है कि अगर रीवा से रायपुर छत्तीसगढ़ के लिए हवाई सेवा (Rewa to Raipur Flight) शुरू होती है तो इसमें यात्रियों की संभावना अधिक है.

क्योंकि इस रूट पर ट्रेनों की संख्या भी बेहद कम है और बस सेवाएं भी अधिक कारगर नहीं है, ऐसे में संपूर्ण विंध्य क्षेत्र को रायपुर छत्तीसगढ़ से सीधे जोड़ने की वजह से इस फ्लाइट को लेकर काफी उम्मीद जताई गई है.

ऐसा रहेगा किराया – Rewa to Raipur flight ticket price

रीवा एयरपोर्ट न्यू फ्लाइट शेड्यूल

 

Exit mobile version