Rewa Train Time Table 2026: रीवा से जाने-आने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव, नई समय-सारिणी 1 जनवरी से लागू
रीवा से सतना होकर जाने-आने वाली ट्रेनों के समय सारणी में कुछ आंशिक बदलाव किया गया है जो 1 जनवरी से लागु होगा. आइए डिटेल से Rewa Train Time Table 2026 के बारे में जान लेतें हैं.

Rewa Train Time Table 2026: नए वर्ष के शुरुआत के साथ ही सतना से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन के समय मे थोड़ा परिवर्तन किया गया है. रेलवे प्रशासन द्वारा बताया गया कि पश्चिम मध्य रेल से प्रारंभ व टर्मिनेट होने वाली करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनों के समय मे आंशिक बदलाव किया गया है जो 1 जनवरी से लागू किया जा रहा है
रेवांचल एक्सप्रेस (Rewanchal Express) का टाइम टेबल चेंज
रीवा से भोपाल रानी कमलापति स्टेशन के लिए जाने वाली रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन, जो पहले रीवा से 7.55 PM बजे चला करती थी वो अब 7.50 PM बजे रवाना होगी.
ALSO READ: Bhopal News: सनकी आशिक ने बनाया एक्स गर्लफ्रैंड को बंधक, फिर चला दी गोली
रीवा-जबलपुर इंटरसिटी (Rewa-Jabalpur Intercity) के समय में बदलाव
रीवा से चलकर जबलपुर की तरफ जाने वाली ट्रेन क्रमांक 22190, रीवा जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस अब नए समय 5:45 AMबजे रवाना हुआ करेगी जो पहले 6 AM बजे रीवा से रवाना हुआ करती थी.
ALSO READ: Fake High Security Number Plates लगवाने वालों पर होगी कर्रवाई, परिवहन विभाग रखेगा नजर
भोपाल से रीवा आने वाली ट्रेनों के समय मे भी बदलाव
रीवा-भोपाल एसएफ एक्सप्रेस ( Rewa-Bhopal SF Express) के समय मे सिर्फ 5 मिनट का आंशिक बदलाव किया गया है. पहले भोपाल से यह ट्रेन 11:05 PM बजे भोपाल से रवाना हुआ करती थी, जो अब 11:00 PM पर हुआ करेगी. इसके अलावा रानी कमलापति-रीवा (Rewanchal Express) ट्रेन पहले रानी कमलापति से रीवा के लिए 10 PM बजे रवाना हुआ करती थी लेकिन अब 9:55 PM बजे रवाना हुआ करेगी.




One Comment