Mauganj News: मऊगंज पुलिस अधीक्षक ने दो फरार आरोपियों पर घोषित किया इनाम
Mauganj News Hindi: मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी (Mauganj SP Dilip Kumar Soni) ने दो शातिर फरार आरोपियों पर घोषित किया इनाम

Mauganj News: मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी (Mauganj SP Dilip Kumar Soni) ने दो शातिर और फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का नगद इनाम घोषित किया है, ये शातिर बदमाश दो अलग-अलग आपराधिक प्रकरणों में फरार चल रहे थे, फरार आरोपियों को बंदी बनाने अथवा बंदी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को ईनाम की राशि दी जाएगी.
ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल को ढूंढने के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार
दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का नगद इनाम
मऊगंज जिले के थाना मऊगंज में दर्ज प्रकरण में आरोपी संतोष उर्फ लाला उर्फ यश सोनी पिता शिवकुमार सोनी आयु 26 साल निवासी बहुती घटना दिनांक से फरार है, इसी तरह मऊगंज थाने में ही दर्ज एक अन्य प्रकरण में आरोपी राकेश कुमार नीरत पिता भगवानदीन नीरत आयु 28 साल निवासी ढेरा भी घटना दिनांक से फरार है.
इनकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, इनकी गिरफ्तारी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को 5-5 हजार रुपए का ईनाम दिया जाएगा, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊगंज का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा.
ALSO READ: Sidhi News: सीधी बना भारत का पहला जिला, मूक-बधिर QR Code से थाने में कर सकेंगें शिकायत






3 Comments