Sidhi News: सीधी जिले में एक बार फिर हुआ बड़ा बस हादसा, बारातियों से भरी बस खाई में गिरी

Sidhi Bus Accident News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है जहां तेज रफ्तार बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी

WhatsApp Group Join Now

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक बार फिर से बड़ा हादसा देखने को मिला है जहां एक तेज रफ्तार बारातियों से भरी बस खाई में जागीर जानकारी के अनुसार सीधी के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, भंवरसेन पहाड़ के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

सीधी बस हादसा, Sidhi Bus Accident News

जानकारी के अनुसार, यह बस रीवा से खड़ी जा रही गुप्ता परिवार की बारात को लेकर जा रही थी, रात करीब 8:30 बजे के आसपास भंवरसेन पहाड़ पर ड्राइवर का बस से नियंत्रण हट गया और बस सीधे गहरी खाई में जा गिरी, इस हादसे की खबर मिलते ही रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, स्थानीय समाजसेवियों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

ALSO READ: Rewa News: रीवा के पंकज त्रिपाठी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जारी हुआ नियुक्ति पत्र

1 की मौत 12 गंभीर घायल

सीधी बस हादसे में जहां एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है तो वहीं 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और डॉक्टर उनके इलाज करने में जुटे हुए हैं, प्रशासन ने आशंका जताई है कि घायलों की संख्या और बढ़ सकती है. फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, प्रशासन ने सभी से अपील की है कि सड़कों पर सावधानी से सफर करें.

ALSO READ: Rewa News: रीवा कलेक्टर ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

Exit mobile version